1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : विलियम्स के गोल से मोहन बागान ने चेन्नइयिन को दी मात

ISL-7 : विलियम्स के गोल से मोहन बागान ने चेन्नइयिन को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 10:57 pm IST

एटीके मोहन बागान ने गुरूवार को इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी पर 1-0 से जीत दर्ज की। 

ISL-7 : विलियम्स के गोल से...- India TV Hindi
ISL-7 : विलियम्स के गोल से मोहन बागान ने चेन्नइयिन को दी मात Image Source : ATK MOHUN BAGAN

मडगांव। ऑस्ट्रेलियाई फारवर्ड डेविड विलियम्स के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से एटीके मोहन बागान ने गुरूवार को यहां इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मुकाबले में चेन्नइयिन एफसी पर 1-0 से जीत दर्ज की। एटीके मोहन बागान की 12 मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम के 24 अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर है।

पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा

दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन को 13 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 15 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। एटीके मोहन बागान के लिये विलियम्स 67वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और उन्होंने 90+1वें मिनट में जावी हर्नांडिज की कार्नर किक पर गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल