1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन 2019: वर्ल्ड नंबर-4 डोमिनिक थीम और मुगुरुजा हुए बड़े उलटफेर का शिकार

विंबलडन 2019: वर्ल्ड नंबर-4 डोमिनिक थीम और मुगुरुजा हुए बड़े उलटफेर का शिकार

 Reported By: IANS
 Published : Jul 03, 2019 10:49 am IST,  Updated : Jul 03, 2019 10:49 am IST

सैम ने थीम को 6-7 (4-7), 7-6 (7-1), 6-3, 6-0 से मात दी। सैम ने यह मैच जीतने के लिए दो घंटे 29 मिनट का समय लिया। वहीं बीटरिज हदाद माइया ने स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को सीधे सेटों में हराया।

डोमिनिक थीम- India TV Hindi
डोमिनिक थीम, टेनिस खिलाड़ी आस्ट्रिया Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। वर्ल्ड नंबर-65 अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने मंगलवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में वर्ल्ड नंबर-4 आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को पहले ही दौर में मात देकर बड़ा उलटफेर किया है। फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले थीम ने यहां पुरुष एकल वर्ग में चार सेट तक मुकाबला किया लेकिन जीत उनसे दूर ही रही।

सैम ने थीम को 6-7 (4-7), 7-6 (7-1), 6-3, 6-0 से मात दी। सैम ने यह मैच जीतने के लिए दो घंटे 29 मिनट का समय लिया।

महिला एकल वर्ग में भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्ल्ड नंबर-121 बीटरिज हदाद माइया ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हरा दिया। ब्राजीलियाई खिलाड़ी को यह मैच जीतने में एक घंटे 30 मिनट का समय लगा। 

पूर्व विजेता मुगुरुजा बीते आठ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार चौथे दौर से आगे गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल