1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप

रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Aug 09, 2019 01:20 pm IST

चौथी सीड हालेप ने राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पराजित किया। 

Simona Halep, Romanian Tennis Player- India TV Hindi
Simona Halep, Romanian Tennis Player Image Source : AP

मॉन्टरेयल। मौजूदा विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बीबीसी के अनुसार, चौथी सीड हालेप ने राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पराजित किया। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे और सात मिनट तक चला। हालेप पहले गेम से ही अपने विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ सहज नजर आई और बिना कोई बड़ी गलती किए मुकाबले अपने नाम किया। 

इस बीच, चेक गणराज्य की तीसरी सीड केरालिना प्लिस्कोवा ने एस्टोनिया की एनेट कोंटावेइट को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। 

क्वार्टर फाइनल में उनका सामना कनाडा की बिनाका एंड्रेस्क्यू के खिलाफ होगा। 

यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और अमेरिका की सोफिया केनिन ने भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल