1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला क्रिकेट : चोटिल झूलन गोस्वामी की जगह रुमेली धार भारतीय टीम में शामिल

महिला क्रिकेट : चोटिल झूलन गोस्वामी की जगह रुमेली धार भारतीय टीम में शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 17, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 01:52 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रुमेली धार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Jhulan Goswami- India TV Hindi
Jhulan Goswami

जोहान्सबर्ग: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रुमेली धार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी के तीन टी-20 मैचों के लिए हरफनमौला खिलाड़ी रुमेली धार को चोटिल झूलन गोस्वामी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

झूलन गोस्वामी को सीरीज के पहले टी-20 मैच से पहले पैर में चोट लगी थी। शुक्रवार को भारत ने दूसरे टी-20 मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 18 फरवरी को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), नजुहत परवीन (विकेटकीपर), पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकेर, राधा यादव और रुमेली धार।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल