1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए महिला हॉकी टीम घोषित

वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए महिला हॉकी टीम घोषित

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 04:06 pm IST,  Updated : May 25, 2015 06:45 pm IST

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी। रियो ओलम्पिक-2016 में जगह पक्की करने में अहम हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल

वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल...- India TV Hindi
वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम हुई घोषित

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी। रियो ओलम्पिक-2016 में जगह पक्की करने में अहम हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल का आयोजन 20 जून से चार जुलाई के बीच बेल्जियम के एंटवर्प में होगा।

भारतीय टीम को पूल-बी में दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया, चौथी विश्व वरीयता प्राप्त न्यूजीलैंड, पोलैंड और मेजबान बेल्जियम के साथ रखा गया है।

पूल-ए में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, इटली और अजरबेजान हैं।

भारतीय महिला टीम इस समय विश्व वरीयता में 13वें पायदान पर है तथा 12वें विश्व वरीय बेल्जियम के खिलाफ 20 जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम के नए कोच माथियास अहरेंस के लिए यह पहली बड़ी चुनौती होगी।

अहरेंस ने कहा, "टीम अच्छी लय में है और तेजी से अपने प्रदर्शन में सुधार ला रही है। हमने पिछले मैचों में की गई गलतियों को चिह्नित किया है तथा उन पर सुधार भी शुरू कर दिया है। सभी खिलाड़ियों में सीखने की ललक है और वे बेहद कठिन मेहनत कर रही हैं।"

अहरेंस ने कहा, "हमें पता है कि टूर्नामेंट में हमें शीर्ष वरीय टीमों के खिलाफ खेलना है, लेकिन हम पर कोई दबाव नहीं है। हम सिर्फ अपनी रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम अच्छी प्रतिस्पर्धा देंगे।"

उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में शीर्ष-4 आने वाली टीमें दिसंबर में अर्जेटीना के रोसारियो में होने वाले वर्ल्ड लीग फाइनल में प्रवेश कर जाएंगी तथा शीर्ष-3 टीमें सीधे-सीधे रिय ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।