1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला स्पीड चेस प्रतियोगिता में वैशाली ने पहले दौर में मुजिचुक को हराकर उलटफेर किया

महिला स्पीड चेस प्रतियोगिता में वैशाली ने पहले दौर में मुजिचुक को हराकर उलटफेर किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 09:16 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:16 pm IST

कैटरीना लेगना ने कायू निंग को 9-4 से हराया जबकि वेलेनटीना गुनिना ने ली थाओ एनगुएन फाम को 7.5-4.5 से शिकस्त दी। 

Chess Tournament- India TV Hindi
Chess Tournament Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई| युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने उलटफेर करते हुए फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप में बुधवार को यहां दूसरे चरण के पहले दौर में युक्रेन की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी अन्ना मुजिचुक को 6-4 से हराया।

पहले चरण में चौथे स्थान पर रही वैशाली ने 2-4 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अंतिम दो बाजी जीतकर युक्रेन की अनुभवी खिलाड़ी को हराया। उन्नीस साल की वैशाली को पहले चरण के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन अन्ना उशेनिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद चौथे स्थान के प्ले आफ में भी वह एलेक्सांद्रा कोस्तेनुक से हार गई थी।

ये भी पढ़े : साल 2004 में जब पूरी टीम इंडिया को पाकिस्तान के इंजमाम ने गिफ्ट दी थी 'टी-शर्ट', आकाश चोपड़ा ने किया खुलासा

दिन के अन्य मैचों में कैटरीना लेगना ने कायू निंग को 9-4 से हराया जबकि वेलेनटीना गुनिना ने ली थाओ एनगुएन फाम को 7.5-4.5 से शिकस्त दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल