1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (100 मीटर): दुती ने किया निराश, सांतवे स्थान के साथ हुई बाहर

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (100 मीटर): दुती ने किया निराश, सांतवे स्थान के साथ हुई बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 28, 2019 07:41 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 07:41 pm IST

अपने हीट में दुती ने 11.48 सेकेंड का समय निकाला। कुल आठ खिलाड़ी हीट में थीं।

Dutee Chand- India TV Hindi
Dutee Chand Image Source : PTI

दोहा। भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा क हीट-3 में सातवां स्थान हासिल किया। इस तरह वह वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। 

अपने हीट में दुती ने 11.48 सेकेंड का समय निकाला। कुल आठ खिलाड़ी हीट में थीं। हर हीट में शीर्ष-3 खिलाड़ी और हर हीट से चौथा श्रेष्ठ समय निकालने वाली एक एथलीट सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

100 मीटर में दुती का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.26 सेकेंड है जो उन्होंने यहीं 22 अप्रैल 2019 को निकाला था, लेकिन इस बार वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहीं।

रियो ओलम्पिक विजेता जमैका की इलेने थॉमस ने 11.14 सेकेंड का समय निकाल हीट में पहला स्थान हासिल कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल