1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कीदांबी श्रीकांत ने विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कीदांबी श्रीकांत ने विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 01, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 12:50 pm IST

कीदांबी श्रीकांत ने स्पेन के पाबलो को 21-15, 12-21, 21-14 से हराया।

किदांबी श्रीकांत। Photo:...- India TV Hindi
किदांबी श्रीकांत। Photo: Getty Images

भारतीय धुरंधर किदाम्बी श्रीकांत ने स्पेन के पाबलो एबियन को तीन गेम के मैच में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पाबलो को 21-15, 12-21, 21-14 से हराया। पिछले साल चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत का सामना अब मलेशिया के डारेन ल्यू से होगा जिन्होंने 2012 फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज जीती थी। 

श्रीकांत ने पहले गेम में 2-4 से पिछड़ने के बाद अंतर कम करके 6-8 कर दिया। इसके बाद 16-13 की बढ़त बना ली। पाबलो ने वापसी की कोशिश की लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6-3 की बढ़त बना ली लेकिन पाबलो छह अंक की बढ़त लेकर आगे निकल गए। 

श्रीकांत ने स्कोर 10-12 कर दिया लेकिन पाबलो ने लगातार अंक बनाकर गेम जीता। निर्णायक गेम में पाबलो ने एक समय 11-9 की बढ़त बनाई लेकिन बाद में श्रीकांत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल