1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुई वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु

वर्ल्ड टूर फाइनल्स के पहले ही दौर में हारकर बाहर हुई वर्ल्ड चैम्पियन सिंधु

 Reported By: IANS
 Published : Dec 12, 2019 08:09 am IST,  Updated : Dec 12, 2019 08:09 am IST

सिंधु की यामागुची के खिलाफ सातवीं हार है जबकि 10 बार सिंधु उनसे जीतने में सफल रही हैं। इससे पहले दो मुकाबलों में यामागुची ने सिंधु को हराया था।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : GETTY IMAGES

गुआंगझाओ (चीन)| विश्व चैम्पियन भारत की पी.वी. सिंधु को बुधवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार कर बाहर होना पड़ा है। सिंधु को यह हार जापान की अकाने यामागुची ने दी। पहला गेम जीत कर अच्छी शुरुआत करने वाली सिंधु अगले दोनों गेम हार गई और जापानी खिलाड़ी ने 18-21, 21-18, 21-8 से मुकाबला अपने नाम किया। यामागुची ने यह मैच 68 मिनट में जीता।

सिंधु की यामागुची के खिलाफ सातवीं हार है जबकि 10 बार सिंधु उनसे जीतने में सफल रही हैं। इससे पहले दो मुकाबलों में यामागुची ने सिंधु को हराया था। यह सिंधु की यामागुची के खिलाफ लगातार तीसरी हार है।

इस टूर्नामेंट में सिंधु भारत की तरफ से हिस्सा लेने वाली इकलौती खिलाड़ी थीं जो अब बाहर हो चुकी हैं। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल