1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. World Championships की इनामी राशि में 10 लाख डॉलर का हाोगा इजाफा

World Championships की इनामी राशि में 10 लाख डॉलर का हाोगा इजाफा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2021 12:15 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 12:15 pm IST

महासंघ के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने रविवार को कहा कि युगेन में 2022 और हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में प्रत्येक की इनामी राशि में 10 लाख डॉलर का इजाफा किया जाएगा।

World championships set for prize money boost- India TV Hindi
World championships set for prize money boost Image Source : TWITTER HANDLE/@WORLDATHLETICS

विश्व एथलेटिक्स रूस से डोपिंग जुर्माने के रूप में मिले 20 लाख डॉलर का इस्तेमाल अगली दो विश्व चैंपियनशिप की इनामी राशि में इजाफा करने के लिए करेगा।

महासंघ के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने रविवार को कहा कि युगेन में 2022 और हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में प्रत्येक की इनामी राशि में 10 लाख डॉलर का इजाफा किया जाएगा।

को ने अमेरिका ट्रैक एवं फील्ड ट्रायल के दौरान संवाददाताओं से कहा, "मैं यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं कि यह राशि पाक साफ एथलीटों के हाथों में पहुंचे।"

इसका मतलब हुआ कि प्रत्येक 44 स्पर्धाओं में 23000 डॉलर की अतिरिक्त इनामी राशि उपलब्ध होगी।

रूस ने ट्रैक एवं फील्ड में दोबारा प्रतिस्पर्धा पेश करने के लिए जुर्माने के तौर पर 50 लाख डॉलर की राशि दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल