1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साल 2021 तक स्थगित हो सकती है वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप

साल 2021 तक स्थगित हो सकती है वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 04:21 pm IST

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप अगले साल तक के लिए स्थगित हो सकती है।

Chess - India TV Hindi
Chess  Image Source : GETTY IMAGES

मास्को| विश्व शतरंज चैम्पियनशिप अगले साल तक के लिए स्थगित हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष आकार्डी डवोरकोविच ने इस बात की जानकारी दी। चैम्पियनशिप इसी साल दिसंबर में दुबई में होनी थी लेकिन डवोरकोविच का कहना है कि महासंघ अब 2021 में इसे कराने पर विचार कर रही है।

तास समाचार एजेंसी ने अध्यक्ष हवाले से लिखा, "विश्व चैम्पियनशिप के मैच मौजूदा स्थिति को देखते हुए निश्चित तौर पर अगले साल तक के लिए स्थगित हो सकते हैं। हमने अनाधिकारिक तौर पर इस पर बात की है। मुझे लगता है कि औपचारिक ऐलान जल्दी हो सकता है। हम कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं- 2021 के बसंत और पतझड़ पर, लेकिन हम हर चीज की घोषणा बाद में करेंगे।"

डवोकोविच ने कहा कि फिडे अपना पहला ऑनलाइन शतरंज ओलम्पियाड आयोजित करेगी।

ये भी पढ़ें - T20 WC 2007 : मिसबाह उल हक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का कैच लेते हुए दबाव में थे श्रीसंत

उन्होंने कहा, "इस साल ओलम्पियाड खांती-मैनइस्क और मास्को में होना था, लेकिन हमने इसे अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया है। इस साल हम एक ऑनलाइन ओलम्पियाड आयोजित करेंगे और दो-तीन दिन में राष्ट्रीय टीमों के पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। हम चाहतें हैं कि इसमें ज्यादा से ज्यादा टीमें हिस्सा लें। हमारे 195 सदस्य हैं, मैं नहीं जानता की सभी इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल