1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेतुरमन विश्व कप शतरंज में मामेदियारोव से हारे

सेतुरमन विश्व कप शतरंज में मामेदियारोव से हारे

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2015 11:38 am IST,  Updated : Sep 18, 2015 11:41 am IST

बाकू: भारतीय ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन विश्व कप शतरंज के तीसरे दौर के पहले गेम में अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव से हार गए ।सेतुरमन टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं जो पहले दो दौर में

सेतुरमन विश्व कप...- India TV Hindi
सेतुरमन विश्व कप शतरंज में मामेदियारोव से हारे

बाकू: भारतीय ग्रैंडमास्टर एस पी सेतुरमन विश्व कप शतरंज के तीसरे दौर के पहले गेम में अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव से हार गए ।सेतुरमन टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं जो पहले दो दौर में रूस के सनान सुगिरोव और हमवतन पी हरिकृष्णा जैसे दिग्गजों को हरा चुके हैं । अब उन्हें स्कोर बराबर करके मुकाबले को टाइब्रेकर तक खिंचने के लिये अगला गेम हर हालत में जीतना होगा ।

मामेदियारोव ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया जबकि सेतुरमन के पास भी बराबरी के मौके थे ।

दो विश्व जूनियर खिताब जीत चुके मामेदियारोव ने इंग्लिश ओपनिंग से आगाज किया और जल्दी ही दबाव बना लिया । उन्होंने 40वीं चाल में मुकाबला अपने नाम किया ।

तीसरे दौर में पहले गेम के 12 मुकाबलों में से चार के ही नतीजे निकल सके । अमेरिका के फेबियानो कारूआना ने कनाडा के एंटोन कोवालियोव को हराया जबकि रूस के सर्जेइ कर्जाकिन ने चीन के यांगयी यू को मात दी ।

उक्रेन के पावेल जानोव ने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक को हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल