1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद केंटो मोमोटा रोड एक्सिडेंट में घायल, ड्राइवर की मौत

मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद केंटो मोमोटा रोड एक्सिडेंट में घायल, ड्राइवर की मौत

 Reported By: Agency
 Published : Jan 13, 2020 11:28 am IST,  Updated : Jan 13, 2020 11:28 am IST

दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन केंटो मोमोटा मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद रोड एक्सिडेंट में घायल हो गए। ये हदसा उस समय हुा जब मोमोटो कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे।

मलेशिया मास्टर्स का...- India TV Hindi
मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद केंटो मोमोटा रोड एक्सिडेंट में घायल, ड्राइवर की मौत Image Source : AP IMAGES

कुआलालंपुर। दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन केंटो मोमोटा मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के बाद रोड एक्सिडेंट में घायल हो गए। ये हदसा उस समय हुा जब मोमोटो कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोमोटो सहित चार लोगों को हल्की चोट लगी।

रिपोर्ट के अनुसार मोमोटा के मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के घंटों बाद हुई इस दुर्घटना में कार के ड्राइवर की मौत हो गई। यह दुर्घटना तड़के व्यस्त हाईवे पर हुई जब ये सब लोग वैन में कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे। आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा ने यह खबर दी।

एजेंसी के अनुसार मोमोटा जिस वैन में सफर कर रहे थे उसने पीछे से एक लॉरी को टक्कर मार दी जो काफी धीरे चल रही थी और इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दमकल और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस के हवाले से बताया गया कि पीड़ित के शव और सभी घायलों को प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया के अस्पताल में भेजा गया। बता दें, मोमोटा ने रविवार को कुआलालंपुर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल