1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व महिला मुक्केबाजी: भारत की मंजू रानी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

विश्व महिला मुक्केबाजी: भारत की मंजू रानी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 06:32 am IST,  Updated : Oct 08, 2019 06:32 am IST

मंजू को पहले दौर में बाई मिली थी। इस मौका का फायदा उठाते हुए उन्होंने दूसरे दौर में दमदार प्रदर्शन किया और तीसरे दौर में जगह बनाई।

Manju Rani- India TV Hindi
Manju Rani Image Source : TWITTER- @BFIOFFICIAL

उलान उदे (रूस)। भारत की मंजू रानी ने सोमवार को वेनेजुएला की सिडोना रोजस टोयनिस को मात देते हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 48 किलोग्राम भारवर्ग में छठी सीड मंजू ने दूसरे दौर के मैच में शुरुआती दबदबे को कायम रखते हुए सिडोना को 5-0 से मात दी।

मंजू को पहले दौर में बाई मिली थी। इस मौका का फायदा उठाते हुए उन्होंने दूसरे दौर में दमदार प्रदर्शन किया और तीसरे दौर में जगह बनाई।

मंजू ने इंतजार करने की नीति अपनाई। उनकी कोशिश थी कि सिडोना उनके द्वारा बनाई गई दूरी को कम कर आक्रमण करें। वह अपनी रणनीति में सफल भी रहीं और जब सिडोना ने अंदर आकर आक्रमण किया मंजू ने अपने फुटवर्क और फुर्ती का बेहतरीन इस्तेमाल कर उनके पंचों को जाया जाने दिया और मौका मिलते ही काउंटर पंच पर अंक बटोरे।

शुरुआत में मंजू ज्यादा चहलकदम नहीं कर रहीं थीं, लेकिन मौका पाते ही उन्होंने अपने आफ को अच्छी तरह शिफ्ट किया जिसका फायदा उन्हें मिला।

तीसरे राउंड में मंजू ने शुरुआती मिनटों में यह नीति अपनाई लेकिन अंत में वह करीब जाकर सिडोना पर पंच बरसाने लगीं। उनके कई पंच सही जगह लगे और उनके हिस्से जीत आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल