1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप: स्टीफन राइकमुथ को 8-2 से हराकर दीपक पूनिया ने बनाई फाइनल में जगह, रजत पदक हुआ पक्का

वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप: स्टीफन राइकमुथ को 8-2 से हराकर दीपक पूनिया ने बनाई फाइनल में जगह, रजत पदक हुआ पक्का

 Reported By: IANS
 Published : Sep 21, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 05:43 pm IST

दीपक पूनिया ने आज स्विट्जरलैंड के पहलवान को 8-2 से करारी शिकस्त देकर वर्ल्ड रेस्लिंग चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

दीपक पूनिया- India TV Hindi
दीपक पूनिया Image Source : TWITTER

भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दे फाइनल में जगह बनाई। दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है। फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा। अगर दीपक फाइनल जीत जाते हैं तो वह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

पहला राउंड काफी कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अपने दूसरे राउंड में हमेशा से अच्छा करने वाले दीपक ने यहां टेकडाउन से लगातार अंक ले फाइनल में प्रवेश किया।

दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल