1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. OMG! इस रेसलर का ख़ुलासा, 10 हज़ार महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध

OMG! इस रेसलर का ख़ुलासा, 10 हज़ार महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 15, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 04:10 pm IST

भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा WWE रेसलिंग देखी जाती है. ये खेल युवाओं में ख़ासकर बहुत लोकप्रिय है. हमारे देश में जॉन सीना से लेकर ब्रॉक लेसनर तक के बहुत फ़ालोअर्स हैं.

Ric Flair- India TV Hindi
Ric Flair

नई दिल्ली: भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा WWE रेसलिंग देखी जाती है. ये खेल युवाओं में ख़ासकर बहुत लोकप्रिय है. हमारे देश में जॉन सीना से लेकर ब्रॉक लेसनर तक के बहुत फ़ालोअर्स हैं. अंडरटेकर और रिक फ्लेयर जैसे रेसलर्स को तो लेजेंड माना जाता है जिनके बारे में युवा बहुत कुछ जानना चाहते हैं. हाल ही में ESPN चैनल ने रेसलर रिक फ्लेयर पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई है जिसमें फ्लेयर ने कई सनसनीख़ेज़ ख़ुलासे किए हैं.

रिक फ्लेयर की निजी ज़िंदगी काफी विवादास्पद रही है. उन्होंने कुल 4 शादियां की लेकिन एक भी नहीं चली.  इसी सिलसिले में रिक फ्लेयर ने बताया- 'मैंने 10 हज़ार लड़कियों से संबंध बनाए हैं. लोग ये सुनकर हंसते हैं या फिर मज़ाक करने लगते हैं लेकिन ये बात मुझे अच्छी नहीं लगती क्योंकि मुझे परिवार का साथ देना चाहिए था. तब मैंने गलत काम किए थे. मैं ना अच्छा पति साबित हुआ और न ही अच्छा पिता.'

रिक फ्लेयर कोशराब का काफी शौक रहा है. उन्होंने बताया- 'जब भी में किसी पार्टी में जाता था तो कम से कम 10-15 ड्रिक्स पीता था. 20 साल तक हर दिन मैंने कम से कम 10 ड्रिंक लिए.'

रिक फ्लेयर को दिग्गज रेसलर माना जाता है. वह 16 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियन रह चुके हैं. इसी वजह से उन्हें 'हॉल ऑफ फ़ेम' में रखा गया है. 2008 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में रखा गया तो वहीं 2012 में भी उनके नाम को जोड़ा गया. रिक की बेटी चार्लोट भी रेसलर हैं. वो लगातार चार बार वुमन चैम्पियन बन चुकी हैं जो अब तक किसी वुमन रेसलर नहीं कर पाई है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

wwe