1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यशस्विनी देसवाल ने ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

यशस्विनी देसवाल ने ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

 Edited By: IANS
 Published : May 31, 2020 03:31 pm IST,  Updated : May 31, 2020 03:31 pm IST

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में आशीष डबास 243.1 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि अनीश भानवाला ने 222.3 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Yashaswini Deswal, shooting championship, online- India TV Hindi
Yashaswini Deswal Image Source : NRAI

टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकीं भारतीय महिला निशानेबाज यशस्विनी देसवाल ने चौथी ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। आस्ट्रिया के मार्टिन स्टेम्फल ने 10 मीटर एयर राइफल में 253.8 शॉट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 633.7 का स्कोर किया।

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में आशीष डबास 243.1 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि अनीश भानवाला ने 222.3 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

10 मीटर एयर राइफल में भारत के ही रुद्राक्ष पाटिल दूसरे और विष्णु शिवराज पंडियन तीसरे स्थान पर रहे।

शनिवार को हुई इस चौथी ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में 11 देशों के निशानेबाजों ने भाग लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल