1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूथ ओलम्पिक: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की विजयी शुरुआत

यूथ ओलम्पिक: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की विजयी शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2018 10:02 am IST,  Updated : Oct 08, 2018 10:02 am IST

सेन ने ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में मिस्र के माहम्मद कामेल को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से हराया। 

 लक्ष्य सेन- India TV Hindi
 लक्ष्य सेन

ब्यूनस आयर्स: भारत के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने यूथ ओलम्पिक खेलों में रविवार को पुरुषों के एकल स्पर्धा में विजयी शुरुआत की। सेन ने ग्रुप-एफ के अपने पहले मुकाबले में मिस्र के माहम्मद कामेल को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से हराया। 

भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। लक्ष्य ने पहले गेम में बेस लाइन पर शानदार खेल दिखाया और मिस्र के खिलाड़ी को लगातार परेशानी में डोल रखा। 

दूसरे गेम में सेन ने लंबी रैलियां खेली जिसका उन्हें फायदा मिला और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल