1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Youth Olympics Games 2018: मनु भाकर ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड

Youth Olympics Games 2018: मनु भाकर ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 08:53 pm IST

मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 

भाकर ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड- India TV Hindi
भाकर ने निशानेबाजी में भारत को दिलाया गोल्ड Image Source : PTI

ब्यूनस आयर्स। मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 

विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली 16 वर्षीय भाकर ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में 236.5 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया। इस तरह से उन्होंने एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप की निराशा को पीछे छोड़ा। रूस की इयाना इनिना ने 235.9 अंक के साथ रजत और निनो खुत्सबरिद्ज ने कांस्य पदक जीता। 

भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 10.0 से शुरुआत की और इसके बाद 10.1 और 10.4 के स्कोर बनाये। वह पहले चरण के बाद 99.3 अंक से आगे चल रही थी। दूसरे चरण में उन्होंने 9.8 के दो स्कोर बनाये लेकिन इसके बाद 10.1 और 9.9 से उन्होंने बढ़त बनाये रखी। 

भारतीय निशानेबाज ने इसके बाद दबदबा बनाये रखा। वह बीच में थोड़ी देर के लिये दूसरे स्थान पर खिसकी लेकिन जल्द ही वापसी करने में सफल रही। 

इससे पहले भाकर 576 अंक बनाकर क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल