1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियल मेड्रिड को चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने वाले कोच जिदान देंगे इस्तीफा

रियल मेड्रिड को चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने वाले कोच जिदान देंगे इस्तीफा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2018 05:41 pm IST,  Updated : May 31, 2018 05:44 pm IST

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड को पिछले हफ्ते लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिनेदिन जिदान ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरानी में डाल दिया है।

 जिनेदिन जिदान- India TV Hindi
 जिनेदिन जिदान

मेड्रिड: स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड को पिछले हफ्ते लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिनेदिन जिदान ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच 45 वर्षीय जिदान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। 

पिछले शनिवार को खेले गए मैच में रियल ने लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता था। ऐसे में जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता। 

जिदान ने कहा, ‘‘मैंने यह फैसला किया है कि अगले साल से रीयाल मैड्रिड के कोच की भूमिका नहीं निभाउंगा। तीन वर्षों तक काम करने के बाद मुझे बदलाव और अगल तरीके से काम करने की जरूरत है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल