1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एलए गैलेक्सी के फुटबॉलर ज्लातान इब्राहिमोविच पर लगा दो मैच का प्रतिबंध

एलए गैलेक्सी के फुटबॉलर ज्लातान इब्राहिमोविच पर लगा दो मैच का प्रतिबंध

 Reported By: IANS
 Published : May 18, 2019 12:22 pm IST,  Updated : May 18, 2019 12:22 pm IST

ज्लातान इब्राहिमोविच पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के एक मैच में हिंसक बर्ताव करने के लिए दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। 

ज्लातान इब्राहिमोविच- India TV Hindi
ज्लातान इब्राहिमोविच Image Source : GETTY IMAGES

वॉशिंगटन| पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविच पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के एक मैच में हिंसक बर्ताव करने के लिए दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। उनके क्लब एलए गैलेक्सी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। 

समचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्लब द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, "एमएलएस अनुशासनात्मक समिति ने एलए गैलेक्सी के खिलाड़ी ज्लातन इब्राहिमोविच को 11 मई को न्यूयॉर्क सिटी एफसी के खिलाफ हुए मैच के 86 वें मिनट में हिंसक बर्ताव करने के लिए दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है।"

इब्राहिमोविच को न्यूयॉर्क के गोलकीपर सीन जॉनसन ने मैच के दौरान पीछे से धक्का मारा था और फिर स्वीडन के खिलाड़ी ने उनका गला पकड़ लिया। उस मैच में एलए को 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी। इस निलंबन के कारण इब्राहिमोविच कोलोराडो रैपिड्स और ओर्लाडो सिटी के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल