1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Abu Dhabi GP 2021: मैक्स वर्स्टापेन ने तोड़ा लुईस हैमिल्टन का सपना, बनें वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पहले डच ड्राइवर

Abu Dhabi GP 2021: मैक्स वर्स्टापेन ने तोड़ा लुईस हैमिल्टन का सपना, बनें वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पहले डच ड्राइवर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Dec 12, 2021 10:54 pm IST

हैमिल्टन इस रेस की शुरुआत से ही मैक्स वर्स्टापेन से आगे थे। मगर आखिरी लैप में वर्स्टापेन ने टायर बदले और नए टायरों के साथ रफ्तार पकड़ी और 7 बार के चैंपियन को मात दी।

Abu Dhabi GP 2021 Max Verstappen breaks Lewis Hamilton dream becomes first Dutch driver to win World- India TV Hindi
Abu Dhabi GP 2021 Max Verstappen breaks Lewis Hamilton dream becomes first Dutch driver to win World Champion title Image Source : GETTY IMAGES

रेड बुल के युवा ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने अबू धाबी ग्रां प्री लीग में 7 बार के चैंपियन लुइस हैमिल्टन को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। 24 साल के वर्स्टापेन ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। वह इस खिताब को जीतने वाले पहले डच ड्राइवर बनें। वर्स्टापेन की इस जीत के साथ हैमिल्टन माइकल शूमाकर के 7 खिताब के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। बता दें, इन दोनों दिग्गज ड्राइवरों के नाम अभी तक 7-7 खिताब हैं।

हैमिल्टन इस रेस की शुरुआत से ही मैक्स वर्स्टापेन से आगे थे। मगर आखिरी लैप में वर्स्टापेन ने टायर बदले और नए टायरों के साथ रफ्तार पकड़ी और 7 बार के चैंपियन को मात दी।

इस रेस में हैमिल्टन और वेरस्टाप्पेन ने आखिरी लैप में साथ शुरूआत की थी। पहले चार मोड़ में ही वेरस्टाप्पेन ने हैमिल्टन को पछाड़ दिया था। इसके बाद इस युवा ड्रॉइवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और खिताब अपने नाम किया। रेडबुल ने 8 साल बाद यह खिताब जीता है, उन्होंने 2013 में अपना आखिरी खिताब जीता था। इसके बाद अगले 7 साल मर्सीडीज ने अपना दबदबा बनाया हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल