1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अटेर्टा कोविड से संक्रमित

प्रीमियर लीग : आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अटेर्टा कोविड से संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2021 06:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2021 07:26 pm IST

आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अटेर्टा कोविड से संक्रमित हो गए हैं, जिस वजह से वे शनिवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग मैच में नहीं खेलेंगे।

Arsenal manager Arteta to miss Man City game after testing Covid-19 positive- India TV Hindi
Arsenal manager Arteta to miss Man City game after testing Covid-19 positive Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। आर्सेनल के मैनेजर मिकेल अटेर्टा कोविड से संक्रमित हो गए हैं, जिस वजह से वे शनिवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग मैच में नहीं खेलेंगे। अगले मैच में आटेर्टा की अनुपस्थिति में अल्बर्ट स्टुवेनबर्ग और स्टीव राउंड 1 जनवरी को अमीरात स्टेडियम में आर्सेनल की कमान संभालेंगे।

आर्सेनल ने एक बयान में कहा, "मिकेल अटेर्टा नए साल के दिन मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मैच को मिस करेंगे। आटेर्टा कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और वह क्वारंटीन में हैं।"

अपने पिछले चार लीग मैच जीतने वाले आर्सेनल तालिका में चौथे स्थान पर है, जो लीडर सिटी से 12 अंक पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल