1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए होंगी रवाना, सिडनी टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस

एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए होंगी रवाना, सिडनी टूर्नामेंट से नाम लिया वापिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Jan 10, 2022 04:21 pm IST

एश्ले बार्टी ने कहा, "यह असाधारण सप्ताह रहा है। हमने कई एकल और युगल मैच खेले और कोर्ट पर काफी समय बिताया। ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिये तैयारी अच्छी है।"

ashleigh barty to play australian open 2022- India TV Hindi
ashleigh barty to play australian open 2022 Image Source : GETTY

Highlights

  • बार्टी ने एलेना रिबाकिना को 6-3, 6-2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल एकल खिताब जीता
  • युगल में उन्होंने स्टोर्म सैंडर्स के साथ मिलकर खिताब अपने नाम किया
  • कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निक किर्गियोस भी सिडनी में टूर्नामेंट से हट गए

एडीलेड इंटरनेशनल में एकल और युगल दोनों खिताब जीतने के बाद शीर्ष रैंकिंग वाली ऐश बार्टी ने सिडनी टेनिस क्लासिक से नाम वापिस ले लिया। अब वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये सीधे मेलबर्न जायेंगी। एडीलेड से सीधे मेलबर्न जाना वैसे भी आसान है और 17 जनवरी से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंडस्लैम में वह तरोताजा रहकर उतरना चाहती है।

उन्होंने सोमवार को कहा, "यह असाधारण सप्ताह रहा है। हमने कई एकल और युगल मैच खेले और कोर्ट पर काफी समय बिताया। ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिये तैयारी अच्छी है।" बार्टी ने एलेना रिबाकिना को 6-3, 6-2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल एकल खिताब जीता। युगल में उन्होंने स्टोर्म सैंडर्स के साथ मिलकर खिताब अपने नाम किया।

सोमवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निक किर्गियोस भी सिडनी में टूर्नामेंट से हट गए और उनका अगले सोमवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलना भी संदिग्ध है। किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं सभी के साथ पारदर्शी रहना चाहता हूं। सिडनी टूर्नामेंट से मेरे हटने का कारण यह है कि मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।" सोमवार को सिडनी टूर्नामेंट में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने अरांत्सा रुस को 3-6, 7-6, 7-5 से हराया। मेलबर्न में एक अन्य टूर्नामेंट में चोटी के खिलाड़ी राफेल नडाल ने अमेरिका के मैक्सिम क्रेसी को 7-6, 6-3 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने वेरोनिका कुडेरमेटोवा को 6-2, 6-3 से हराकर खिताब जीता।

IND vs SA: विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर की बात

एडीलेड इंटरनेशनल पुरूष फाइनल में गाएल मोंफिल्स ने कारेन खाचानोव को 6-4, 6-4 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल