1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशिया कप 2022 : हॉकी मैच में भारत ने जापान को हराया, बदला हुआ पूरा

एशिया कप 2022 : हॉकी मैच में भारत ने जापान को हराया, बदला हुआ पूरा

 Edited By: Pankaj Mishra
 Published : May 28, 2022 08:28 pm IST,  Updated : May 28, 2022 08:28 pm IST

अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को अगले सुपर 4 के मैच में मलेशिया से होगा।

Indian Hockey team- India TV Hindi
Indian Hockey team Image Source : PTI

Highlights

  • भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से दी शिकस्त
  • लीग चरण में भारत को जापान से मिली थी करारी हार
  • भारत का अगला मुकाबला मलेशिया से रविवार को होगा

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए जापान को 2-1 से हरा दिया है। ये एशिया कप 2022 के सुपर चार का मुकाबला था, इसलिए और भी ज्यादा खास था। इससे पहले जापान के ही हाथों भारतीय टीम को लीग में हार मिली थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने बदला भी पूरा कर लिया है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को अगले सुपर 4 के मैच में मलेशिया से होगा। भारतीय टीम ने लीग में पाकिस्तान के साथ भी एक रोचक मुकाबला खेल था। भारतीय टीम इस मैच में जीत के करीब थी, लेकिन आखिरी वक्त में पाकिस्तान ने एक गोल करके मैच बराबरी पर ला दिया और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में जापान को 2-1 से हारकर पूल में इस टीम से मिली हार का बदला पूरा किया। पूल चरण में जापान के खिलाफ 2-5 से हारने वाली भारतीय टीम के लिए मंजीत ने आठवें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 35वें मिनट में पवन राजभर ने एक और गोल किया। भारती की ओर से यही दो गोल हुए। वहीं जापान की ओर से एकमात्र गोल 18वें मिनट में ताकुमा निवा ने किया, ये गोल  पेनल्टी कार्नर से आया। जापान ने मैच की शुरुआत में भारत पर दबाव बनाया और पहले मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उसे नाकाम कर दिया। मैच के आगे बढ़ने के साथ भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा और उन्होंने दबदबा बनाना शुरू किया। मनजीत ने आठवें मिनट में पवन राजभर से पास हासिल करने के बाद बाएं किनारे से गेंद को अकेले लेकर आगे बढ़ते हुए उसे गोल में बदल कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मनिंदर सिंह ने 13वें मिनट में भारत को पेनल्टी कार्नर दिलाया लेकिन नीलम संजीव जेस के प्रयास को जापान की रक्षापंक्ति ने बचा लिया। 

शुरुआती क्वार्टर की तरह जापान ने दूसरे क्वार्टर में भी आक्रामक शुरुआत करते हुए 18 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। केन नागायोशी की  फ्लिक को भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया लेकिन रिबाउंड पर  ताकुमा निवास ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। जापान ने इसके बाद भी दबाव बनाकर दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे विफल कर दिया। इसके एक मिनट बाद, कार्थी सेल्वम को गोल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन वह जापान के गोलकीपर को छकाने में विफल रहे। राजभर ने दूसरे हाफ के खत्म होने से पांच मिनट पहले उत्तम सिंह के शानदार पास को गोल में बदल दिया। एक गोल से पीछे चल रहे जापान ने भारत पर दबाव बढ़ा दिया, लेकिन बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई वाली रक्षापंक्ति ने उन्हें गोल पोस्ट से दूर रखा। अंतिम हूटर से तीन मिनट पहले जापान ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय टीम ने एक बार फिर उसका शानदार बचाव किया। 

(PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल