1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2022 : एशियन गेम्स स्थगित, जानिए क्यों टाले गए

Asian Games 2022 : एशियन गेम्स स्थगित, जानिए क्यों टाले गए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 06, 2022 12:12 pm IST,  Updated : May 06, 2022 01:22 pm IST

खेल की दुनिया से बड़ी खबर ये आ रही है कि ए​शियन गेम्स ​स्थगित कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी चीन की मीडिया की ओर से दी गई है।

Asian Games 2022- India TV Hindi
Asian Games 2022 Image Source : GETTY IMAGES

पूरी दुनिया पर कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। पिछले कुछ समय से चीन में लगातार कोविड 19 के काफी संख्या में केस निकलकर सामने आ रहे हैं। इस बीच खेल की दुनिया से बड़ी खबर ये आ रही है कि ए​शियन गेम्स ​स्थगित कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी चीन की मीडिया की ओर से दी गई है। 

आपको बता दें ​कि इसी साल एशियाई खेल 10 से 25 सितंबर के बीच होने थे। इस साल इसकी मेजबानी की बारी चीन की थी और खेल चीन के हांगझोउ में होने थे। इस बीच एशियाई ओलंपिक काउंसिल की ओर से कहा गया है कि अब ये खेल स्थगित किए जा रहे हैं। हालांकि ये नहीं ​बताया गया है कि खेल ​स्थगित क्यों किए गए हैं, लेकिन माना यही जा रहा है कि कोरोना वायरस के एक बार फिर से बढ़ते प्रकोप के कारण ऐसा किया गया है। 

सरकारी समाचार चैनल सीजीटीएन टीवी के अनुसार एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया है जिसे ओलंपिक के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल आयोजन माना जाता है। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इन खेलों का आयोजन शंघाई से लगभग 175 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगजो में 10 से 25 सितंबर के बीच किया जाना था। खेलों की आधकारिक वेबसाइट पर बयान में कहा गया है कि एशियाई ओलंपिक परिषद ने घोषणा की है कि 10 से 25 सितंबर, 2022 तक हांगजो, चीन में होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया जाएगा। यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि चीन अभी कोविड-19 से जूझ रहा है। शंघाई में प्रत्येक दिन रिकॉर्ड संख्या में मामले आ रहे हैं जो कि मेजबान शहर हांगजो से अधिक दूर नहीं है। \

(Bhasha inputs)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल