1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP Cup: रूस को हराकर कनाडा एटीपी कप फाइनल में, स्पेन से होगा सामना

ATP Cup: रूस को हराकर कनाडा एटीपी कप फाइनल में, स्पेन से होगा सामना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2022 04:48 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:48 pm IST

कनाडा ने रूस पर 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज कर पहली बार एटीपी कप फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल में कनाडा का सामना स्पेन से होगा।

 फ़ेलिक्स ऑगर और डेनिस शापोवालोव- India TV Hindi
कनाडा के फ़ेलिक्स ऑगर और डेनिस शापोवालोव सेमीफाइनल में मिली जीत का जश्न मनाते हुए Image Source : GETTY

Highlights

  • कनाडा ने रूस पर जीत दर्ज कर एटीपी कप फाइनल में प्रवेश किया
  • शापोवालोव ने शुरूआती सिंगल्स मुकाबला जीतकर कनाडा को दिलाई थी बढ़त
  • रविवार को फाइनल में कनाडा का सामना स्पेन से होगा

कनाडा ने रूस पर 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज कर पहली बार एटीपी कप फाइनल में प्रवेश किया। फेलिक्स ऑगर एलियासिमे और डेनिस शापोवालोव ने शनिवार को डबल्स मुकाबले में दानिल मेदवेदेव और रोमन सफीयुलिन की जोड़ी को 4-6 7-5 10-7 से शिकस्त देकर कनाडा को एतिहासिक जीत दिला दी। अब रविवार को फाइनल में कनाडा का सामना स्पेन से होगा।

इससे पहले डेनिस शापोवालोव ने शुरूआती सिंगल्स मुकाबला जीतकर कनाडा को 1-0 की बढ़त दिला दी। शापोवालोव ने रोमन को 6-4, 5-7, 6-4 से मात दी। लेकिन दानिल मेदवेदेव ने ऑगर एलियासिमे को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराकर मैच को बराबरी पर ला दिया था। 

वहीं, शुक्रवार को रोबर्टो बतिस्ता अगुट ने पोलैंड के हुबर्ट हुर्कास्ज पर 7-6 2-6 7-6 की जीत से स्पेन को फाइनल में पहुंचाया था। इससे पहले पाब्लो करेनो बुस्टा ने जान जिलिंस्की को 6-2 6-1 से हराकर स्पेन को बढ़त दिलायी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल