1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Aus Open: जेनीफेर ब्रेडी ने चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से लिया अपना नाम वापस

Aus Open: जेनीफेर ब्रेडी ने चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से लिया अपना नाम वापस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Dec 19, 2021 12:24 pm IST

जेनीफेर ब्रेडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

Jennifer Brady- India TV Hindi
Jennifer Brady withdraws from Australian Open due to injury Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • जेनीफेर ब्रेडी ने चोट के कारण साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से लिया नाम वापस
  • जेनीफेर ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी
  • ब्रेडी ने पिछले साल करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई

जेनीफेर ब्रेडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। आस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन ने ऑफिशियल वेबसाइट से ट्वीट किया, ‘‘आपके चोट से जल्द उबरने की कामना करते हैं जेन।’’

अमेरिका की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी ब्रेडी ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि इससे पहले दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा, कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी विभिन्न कारणों से आस्ट्रेलियाई ओपन से हटने की घोषणा कर चुके हैं। मेंस कैटगरी में 6 बार के चैंपियन रोजर फेडरर भी घुटने की सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण नहीं खेल पाएंगे। साल का पहला ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल