1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AUS Open: सिटसिपास, कोलिंस और स्वियातेक ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में

AUS Open: सिटसिपास, कोलिंस और स्वियातेक ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2022 05:14 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 05:14 pm IST

स्टेफनोस सिटसिपास ने ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

जीत के बाद जश्न मनाते सिटसिपास- India TV Hindi
जीत के बाद जश्न मनाते सिटसिपास Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • स्टेफनोस सिटसिपास ने आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
  • सिटसिपास ने ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर को हराया
  • इगा स्वियातेक ने 36 वर्ष की केइया कानेपी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

स्टेफनोस सिटसिपास ने ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखते हुए 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सिटसिपास का ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में रिकॉर्ड 5-0 का है लेकिन सेमीफाइनल में वह सिर्फ एक बार जीते हैं। अब उनका सामना दानिल मेदवेदेव या फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा।

वहीं, तेज गर्मी में हुए मुकाबले में इगा स्वियातेक ने 36 वर्ष की केइया कानेपी को 4-6, 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना डेनियेले कोलिंस से होगा। कोलिंस ने 36 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए मैच में एलिजे कोर्नेट को 7-5, 6-1 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल