1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आयुष शेट्टी को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद भी रचा इतिहास

आयुष शेट्टी को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद भी रचा इतिहास

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 12, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 05:01 pm IST

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में 20 साल के भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी को फाइनल मुकाबले में चीन के शी यूकी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Ayush Shetty- India TV Hindi
आयुष शेट्टी Image Source : AFP

चीन में खेले जा रहे एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में मेंस सिंगल्स फाइनल मुकाबले में 20 साल के भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी पर सभी की नजरें थी, जिनका सामना खिताबी मैच में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी चीन के शी यूकी से था। इस मैच में आयुष शेट्टी को लगातार 2 सेट में हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस फाइनल मुकाबले का परिणाम सिर्फ 42 मिनट के अंदर तय हो गया। हालांकि आयुष शेट्टी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्हें भले ही हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह इतिहास रचने में कामयाब रहे।

आयुष शेट्टी पर दोनों सेट में भारी पड़े चीन के शी यूकी

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें आयुष शेट्टी पर दोनों सेट में चीन के शी यूकी का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। इस फाइनल मैच के पहले सेट को शी यूकी ने एकतरफा तरीके से 21-8 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में आयुष शेट्टी ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन फिर शी यूकी ने वापसी करने के साथ इसे 21-10 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबला भी जीत लिया। हालांकि आयुष शेट्टी अब 60 साल में पहले ऐसे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जो मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के साथ मेडल जीतने में कामयाब हो सके हैं। वहीं ओवरऑल देखा जाए तो आयुष शेट्टी इस मामले में सिर्फ दूसरे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 1965 में दिनेश खन्ना ने फाइनल में पहुंचने के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

आयुष से अब इस साल और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारत के 20 साल बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी का एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदर्शन देखने के बाद अब उनसे इस साल के आगामी टूर्नामेंट में भी इसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद सभी को रहने वाली है। आयुष अभी वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें नंबर पर काबिज हैं, जिसमें और भी सुधार देखने को मिलेगा। इस चैंपियनशिप में आयुष ने  क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-चार जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया था। सेमीफाइनल में आयुष ने वर्ल्ड नंबर-1 कुन्लावत वितिदसर्न को मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था।

ये भी पढ़ें

नीरज चोपड़ा के फैंस को झटका, दोहा डायमंड लीग टली, वेस्ट एशिया तनाव बना वजह

दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर ने लिया संन्यास, रियो ओलंपिक में रचा था इतिहास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल