1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा के फैंस को झटका, दोहा डायमंड लीग टली, वेस्ट एशिया तनाव बना वजह

नीरज चोपड़ा के फैंस को झटका, दोहा डायमंड लीग टली, वेस्ट एशिया तनाव बना वजह

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 08, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 10:31 pm IST

नीरज चोपड़ा मई में दोहा डायमंड लीग 2026 में नजर आने वाले थे, लेकिन वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण टूर्नामेंट को टाल दिया गया है। अब यह प्रतियोगिता 19 जून को आयोजित होगी।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AFP

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के अगले बड़े मुकाबले का इंतजार अब थोड़ा और लंबा हो गया है। 2026 की दोहा डायमंड लीग को वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के चलते टाल दिया गया है, जिससे एथलीट और फैंस दोनों को झटका लगा है। अब यह प्रतिष्ठित इवेंट 19 जून को आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए इसे मई की जगह जून में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि आयोजन तभी होगा जब क्षेत्र में शांति बहाल होगी।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

वेस्ट एशिया में हाल ही में बढ़े तनाव और सुरक्षा अलर्ट के चलते यह कदम उठाया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद खाड़ी देशों UAE, कुवैत और बहरीन में भी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। कतर में भी एक मिसाइल खतरे को इंटरसेप्ट किए जाने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद जोखिम को गंभीरता से लिया गया। सिर्फ तारीख ही नहीं, बल्कि आयोजन स्थल भी बदल दिया गया है। पहले यह इवेंट कतर स्पोर्ट्स क्लब में होना था, लेकिन अब इसे खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस स्टेडियम में तापमान नियंत्रित करने की आधुनिक तकनीक मौजूद है, जो जून की गर्मी में खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करेगी।

शेड्यूल में बड़ा बदलाव

नई तारीख के साथ अब दोहा इवेंट डायमंड लीग कैलेंडर में बाद में आयोजित होगा। दोहा डायमंड लीग का आयोजन ओस्लो और पेरिस मीट के बीच होगा, जिससे खिलाड़ियों की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है। पिछले संस्करण में बोत्सवाना के लेटसिले तेबोगो ने 200 मीटर का खिताब जीता था, जबकि जमैका की टिया क्लेटन ने महिला 100 मीटर में बाजी मारी। वहीं, नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था। यह बदलाव सिर्फ एक इवेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि कतर में होने वाले अन्य खेल आयोजनों के शेड्यूल पर भी असर डाल सकता है। आयोजक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने क्या बोला झूठ? PSL 2026 में खाली स्टेडियम को लेकर सामने आया नया बयान

जोस बटलर का बड़ा कारनामा, इस मामले में बने पहले इंग्लिश और वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ 5वें खिलाड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल