1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कनाडा भी करेगा बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार

कनाडा भी करेगा बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2021 12:07 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 12:07 pm IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि मानवाधिकार चिंताओं के कारण उनका देश भी अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया की तरह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करेगा। चीन ने कहा है कि वह इस पर ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा।

Winter olympics- India TV Hindi
Canada will also do diplomatic boycott of Beijing Winter Olympics Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • कनाडा भी बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करेगा
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दी इस बात की जानकारी
  • चीन ने कहा है कि वह इस पर ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि मानवाधिकार चिंताओं के कारण उनका देश भी अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया की तरह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करेगा। कनाडा की इस घोषणा से पहले अमेरिका, आस्ट्रेलिया और ब्रिटिश सरकारों ने चीन में मानव अधिकारों के उल्लंघन को देखते हुए फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया था।

चीन ने कहा है कि वह इस पर ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रूडो ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार इस मामले को लेकर अपने सहयोगियों के साथ बात कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन सरकार द्वारा बार-बार मानवाधिकारों के उल्लंघन से हम बेहद चिंतित हैं। उन्हें आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि हम कोई राजनयिक प्रतिनिधि नहीं भेज रहे हैं।’ बता दें कि’ कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के फैसले का उनके खिलाड़ियों के खेलों में भाग लेने पर असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल