1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022 Highlights: भारतीय टेबल टेनिस दल ने व्यक्त की निराशा, महिला और पुरुष हॉकी टीमें तैयार

Commonwealth Games 2022 Highlights: भारतीय टेबल टेनिस दल ने व्यक्त की निराशा, महिला और पुरुष हॉकी टीमें तैयार

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jul 18, 2022 09:32 am IST,  Updated : Jul 19, 2022 08:56 am IST

Commonwealth Games 2022 Highlights: राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से होगी और 8 अगस्त को इनका समापन होगा। भारत के लिए इस बार कुल 215 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खेल मंत्री अनुराग...- India TV Hindi
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी Image Source : IANS

Commonwealth Games 2022 Highlights: आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के 14 सदस्यीय टेबल टेनिस दल से खेल मनोवैज्ञानिक गायत्री वर्तक की अनुपस्थिति पर खिलाड़ियों ने निराशा व्यक्त की। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी वर्तक 28 जुलाई से शुरू होने वाले बर्मिंघम खेलों के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की लंबी सूची (टीटीएफआई की वेबसाइट पर प्रकाशित) में थी, लेकिन उन्हें अंतिम दल में जगह नहीं मिली। 

यह है टेबल टेनिस टीम का पूरा स्क्वॉड

  1. शरत कमल (पुरुष)
  2. साथियान ज्ञानशेखरन (पुरुष)
  3. सानिल शेट्टी (पुरुष)
  4. हरमीत देसाई (पुरुष)
  5. मनिका बत्रा (महिला)
  6. दीया चितले (महिला)
  7. श्रीजा अकुला (महिला)
  8. रीथ ऋषि (महिला)

Commonwealth Games 2022: यहां देखिए भारत का पूरा 215 सदस्यीय स्क्वॉड, जानिए 1934 से 2018 तक कैसा रहा प्रदर्शन

Commonwealth Games 2022 : भारतीय हॉकी टीम पदक जीतने की रेस में, जानिए अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 322 लोगों के बड़े दल का ऐलान कर दिया था। बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इस बार 215 एथलीट (108 पुरुष और 107 महिला) और 107 अधिकारी शामिल जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इस बार 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। इन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पांच अलग-अलग गांवों में रहेंगे जहां महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम सिटी सेंटर में एक अलग सुविधा में रखा जाएगा। भारत 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, नेटबॉल और रग्बी सेवन्स में प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल