1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022: यहां देखिए भारत का 215 सदस्यीय स्क्वॉड, जानिए 1934 से 2018 तक कैसा रहा प्रदर्शन

Commonwealth Games 2022: यहां देखिए भारत का 215 सदस्यीय स्क्वॉड, जानिए 1934 से 2018 तक कैसा रहा प्रदर्शन

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Jul 11, 2022 04:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 04:49 pm IST

भारत ने 1934 में पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लिया था। 2010 में दिल्ली में आयोजित ईवेंट में भारत ने 101 पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

Birmingham Games 2022, 28th July to 8th August- India TV Hindi
Birmingham Games 2022, 28th July to 8th August Image Source : TWITTER

Highlights

  • CWG 2022 का बर्मिंघम में 28 जुलाई से होगा आयोजन
  • भारत का 215 सदस्यीय दल लेगा हिस्सा
  • अभी तक 1934 से 2018 तक भारत ने कुल 503 पदक किए हैं अपने नाम

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का की शुरुआत इसी महीने 28 जुलाई से होनी है। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड की सिटी बर्मिंघम में किया जा रहा है। 8 अगस्त तक इन खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों के लिए भारत की तरफ से 215 सदस्यीय स्क्वॉड भेजा जा रहा है। जिसमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। अगर भारत के प्रदर्शन की बात करें तो पिछली बार 2018 में भारत ने 66 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया था। भारत ने सबसे पहली बार 1934 के खेलों में हिस्सा लिया था और तब से अब तक भारत ने कुल 503 पदक अपने नाम किए हैं। 

वहीं 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन हुआ था और उस साल भारत ने 101 पदक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत उस संस्करण में दूसरे स्थान पर रहा था। पहले सीजन में भारत को पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में एकमात्र पदक मिला था। पहलवान राशिद अनवर ने कांस्य पदक जीता था और राष्ट्रमंडल खेलों में वह पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इसके अलावा भारतीय शूटर जसपाल राणा इन खेलों में सर्वाधिक 15 पदक जीतने वाले व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में 1934 से 2018 तक भारत का प्रदर्शन
Image Source : INDIA TVकॉमनवेल्थ गेम्स में 1934 से 2018 तक भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए यह है भारत का पूरा दल

भारतीय बैडमिंटन दल

  1. पीवी सिंधु (महिला)
  2. आकाश कश्यप (महिला)
  3. ट्रीसा जॉली (महिला)
  4. गायत्री गोपीचंद (महिला)
  5. अश्विनी पोनप्पा (महिला)
  6. लक्ष्य सेन (पुरुष)
  7. किदांबी श्रीकांत (पुरुष)
  8. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (पुरुष)
  9. चिराग शेट्टी (पुरुष)
  10. बी सुमीत रेड्डी (पुरुष)

भारतीय एथलेटिक्स दल

  1. अविनाश सेबल - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
  2. नितेंदर रावत - पुरुषों की मैराथन
  3. एम श्रीशंकर - पुरुषों की लंबी कूद
  4. मोहम्मद अनीस याहिया - पुरुषों की लंबी कूद
  5. अब्दुल्ला अबूबकर - पुरुषों की ट्रिपल जंप
  6. प्रवीण चित्रवेल - पुरुषों की ट्रिपल जंप
  7. एल्धोस पॉल - पुरुषों की ट्रिपल जंप
  8. तजिंदरपाल सिंह तूर - पुरुषों का शॉट पुट
  9. नीरज चोपड़ा - पुरुषों की भाला फेंक
  10. डीपी मनु - पुरुषों की भाला फेंक
  11. रोहित यादव - पुरुषों की भाला फेंक
  12. संदीप कुमार - पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
  13. अमित खत्री - पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
  14. अमोज जैकब - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  15. नूह निर्मल टॉम - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  16. अरोकिया राजीव - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  17. मोहम्मद अजमल - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  18. नागनाथन पांडी - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  19. राजेश रमेश - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  20. धनलक्ष्मी सेकर - महिलाओं की 100 मीटर और 4x100 मीटर रिले
  21. ज्योति याराजी - महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़
  22. ऐश्वर्या बी - महिलाओं की लंबी कूद और ट्रिपल जंप
  23. एन्सी सोजन - महिलाओं की लंबी कूद
  24. मनप्रीत कौर - महिला शॉट पुट
  25. नवजीत कौर ढिल्लों - महिला डिस्कस थ्रो
  26. सीमा पुनिया - महिला डिस्कस थ्रो
  27. अन्नू रानी - महिला भाला फेंक
  28. शिल्पा रानी - महिला भाला फेंक
  29. मंजू बाला सिंह - महिला हैमर थ्रो
  30. सरिता रोमित सिंह - महिला हैमर थ्रो
  31. भावना जाट - महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
  32. प्रियंका गोस्वामी - महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
  33. हिमा दास - महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  34. दुती चंद - महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  35. सरबनी नंदा - महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  36. एमवी जिलाना - महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  37. एनएस सिमी - महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

भारतीय वेटलिफ्टिंग दल

  1. मीराबाई चानू - महिलाओं की 49 किग्रा
  2. बिंद्यारानी देवी - महिलाओं की 55 किग्रा
  3. पोपी हजारिका - महिलाओं की 59 किग्रा
  4. उषा कुमारा - महिलाओं की 87 किग्रा
  5. पूर्णिमा पांडे - महिला + 87 किग्रा
  6. संकेत महादेव - पुरुषों की 55 किग्रा
  7. चनंबम ऋषिकांत सिंह - पुरुषों की 55 किग्रा
  8. जेरेमी लालरिनुंगा - पुरुषों की 67 किग्रा
  9. अचिंता शुली - पुरुषों की 73 किग्रा
  10. अजय सिंह - पुरुषों की 81 किग्रा
  11. विकास ठाकुर - पुरुषों की 96 किग्रा
  12. रागला वेंकट राहुल - पुरुषों की 96 किग्रा

भारतीय रेसलिंग दल

  1. पूजा गहलोत - महिलाओं की 50 किग्रा
  2. विनेश फोगट - महिलाओं की 53 किग्रा
  3. अंशु मलिक - महिलाओं की 57 किग्रा
  4. साक्षी मलिक - महिलाओं की 62 किग्रा
  5. दिव्या काकरान - महिलाओं की 68 किग्रा
  6. पूजा सिहाग - महिलाओं की 76 किग्रा
  7. रवि कुमार दहिया - पुरुषों की 57 किग्रा
  8. बजरंग पुनिया - पुरुषों की 65 किग्रा
  9. नवीन - पुरुषों की 74 किग्रा
  10. दीपक पुनिया - पुरुषों की 86 किग्रा
  11. दीपक - पुरुषों की 97 किग्रा
  12. मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा)

भारतीय बॉक्सिंग दल

  1. अमित पंघाल - पुरुषों की 51 किग्रा
  2. मोहम्मद हुसामुद्दीन - पुरुषों की 57 किग्रा
  3. शिव थापा - पुरुषों की 63.5 किग्रा
  4. रोहित टोकस - पुरुषों की 67 किग्रा
  5. सुमित कुंडू - पुरुषों की 75 किग्रा
  6. आशीष चौधरी - पुरुषों की 80 किग्रा
  7. संजीत - पुरुषों की 92 किग्रा
  8. सागर - पुरुषों की 92+किग्रा
  9. नीतू - महिलाओं की 48 किग्रा
  10. निकहत ज़रीन - महिलाओं की 50 किग्रा
  11. जैस्मीन - महिलाओं की 60 किग्रा
  12. लवलीना बोर्गोहैन - महिलाओं की 70 किग्रा

भारतीय टेबल टेनिस दल

  1. शरत कमल (पुरुष)
  2. साथियान ज्ञानशेखरन (पुरुष)
  3. सानिल शेट्टी (पुरुष)
  4. हरमीत देसाई (पुरुष)
  5. मनिका बत्रा (महिला)
  6. दीया चितले (महिला)
  7. श्रीजा अकुला (महिला)
  8. रीथ ऋषि (महिला)

भारतीय स्वीमिंग दल

  1. साजन प्रकाश - पुरुषों की 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई
  2. श्रीहरि नटराज - पुरुषों की 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक
  3. कुशाग्र रावत - पुरुषों की 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल
  4. अद्वैत पेज - पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल

भारतीय हॉकी टीम

पुरुष

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह
मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

महिला

सविता पूनिया (कप्तान/ गोलकीपर), रजनी इतिमार्पू (गोलकीपर) दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान/ डिफेंडर), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बाम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे  वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी और संगीता कुमारी

क्रिकेट  

इसके अलावा इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में क्रिकेट की भी वापसी हुई है। हालांकि महिला क्रिकेट टीमों की ही लीग इस बार होगी। जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। 29 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इसकी शुरुआत होगी। 7 अगस्त को गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) और ब्रॉन्ज मेडल (तीसरे स्थान) मैच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल