1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2022 HIGHLIGHTS: भारत की तरफ से 322 लोगों का बड़ा दल जाएगा बर्मिंघम, पांच अलग-अलग गांवों में रहेंगे भारतीय एथलीट्स

Commonwealth Games 2022 HIGHLIGHTS: भारत की तरफ से 322 लोगों का बड़ा दल जाएगा बर्मिंघम, पांच अलग-अलग गांवों में रहेंगे भारतीय एथलीट्स

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 16, 2022 12:08 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 12:05 am IST

Commonwealth Games 2022 HIGHLIGHTS: 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाले तमाम भारतीय एथलीट्स की जानकारी के साथ बर्मिंघम गेम्स को लेकर भारत और दुनिया से जुड़ी तमाम ताजा अपडेट और खबरें।

Commonwealth Games 2022- India TV Hindi
Commonwealth Games 2022 Image Source : GETTY

Commonwealth Games 2022 HIGHLIGHTS:

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार आगामी राष्ट्रमंडल खेलो के लिए 322 लोगों के बड़े दल का ऐलान कर दिया। बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इस बार 215 एथलीट (108 पुरुष और 107 महिला) और 107 अधिकारी शामिल जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इस बार 28 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होगा। इन खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी और अधिकारी पांच अलग-अलग गांवों में रहेंगे जहां महिला क्रिकेट टीम को बर्मिंघम सिटी सेंटर में एक अलग सुविधा में रखा जाएगा। भारत 3x3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, नेटबॉल और रग्बी सेवन्स में प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट अमित पंघल और मोहम्मद हसमुद्दीन बर्मिंघम 2022 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इन दोनों के साथ पांच बार के एशियन मेडलिस्ट शिवा थापा भी भारतीय बॉक्सिंग स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। भारत के तमाम पुरुष मुक्केबाजों का चयन पटियाला में हुए ट्रायल के बाद हुआ। वहीं महिलाओं का ट्रायल दिल्ली में हुआ था। मैकी कॉम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। उन्हें ट्रायल के दौरान चोट लगी थी।

भारतीय बॉक्सिंग स्क्वॉड

  1. अमित पंघल – पुरुष 51 किलो
  2. मोहम्मद हसमुद्दीन – पुरुष 57 किलो
  3. शिवा थापा – पुरुष 63.5 किलो
  4. रोहित टोकस – पुरुष 67 किलो
  5. सुमित कुंडू 5 पुरुष 75 किलो
  6. आशीष चौधरी पुरुष 80 किलो
  7. संजीत – पुरुष 92 किलो
  8. सागर – पुरुष 92+किलो
  9. नीतू – महिला 48 किलो
  10. निकहत जरीन महिला 50 किलो
  11. जैसमीन – महिला 60 किलो
  12. लवलीना बोर्गोहेन – महिला 70 किलो

------------------------------------------------------

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत बैडमिंटन में कंपीट करने के लिए 10 सदस्यों वाला दल भेजेगा। इस स्क्वॉड में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट लक्ष्य सेन शामिल हैं।

  1. पीवी सिंधु
  2. आकर्षी कश्यप
  3. तृषा जॉली
  4. गायत्री गोपीचंद
  5. अश्विनी पोनप्पा
  6. लक्ष्य सेन
  7. किदाम्बी श्रीकांत
  8. सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी
  9. चिराग शेट्टी
  10. बी सुमीत रेड्डी

------------------------------------------------

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन के लिए भारत ने अपने एथलेटिक्स स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में नीरज चोपड़ा, दुती चंद और हिमा दास सहित कुल 37 सदस्य शामिल हैं।

 भारतीय एथलेटिक्स स्क्वॉड

  1. अविनाश साब्ले – पुरुष 3000 मीटर स्टपलचेज
  2. नितेंदर रावत – पुरुष मैराथन
  3. एम श्रीशंकर – पुरुष लॉन्ग जंप
  4. मोहम्मद इनीस याहिया - पुरुष लॉन्ग जंप
  5. अबदुल्ला अबुबरक – पुरुष ट्रिपल जंप
  6. प्रवीण चित्रावेल - पुरुष ट्रिपल जंप
  7. एल्ढोस पॉल - पुरुष ट्रिपल जंप
  8. तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुष शॉट पुट
  9. नीरज चोपड़ा – पुरुष जेवलिन थ्रो
  10. डीपी मनु - पुरुष जेवलिन थ्रो
  11. रोहित यादव - पुरुष जेवलिन थ्रो
  12. संदीप कुमार – पुरुष 10किमी रेस वॉक
  13. अमित खत्री – पुरुष 10किमी रेस वॉक
  14. अमोज जैकब – पुरुष 4x400मी रिले
  15. नोआ निर्मल टॉम - पुरुष 4x400मी रिले
  16. अरोकिया राजीव - पुरुष 4x400मी रिले
  17. मुहम्मद अजमल - पुरुष 4x400मी रिले
  18. नागानाथन पांडी - पुरुष 4x400मी रिले
  19. राजेश रमेश - पुरुष 4x400मी रिले
  20. धनलक्ष्मी सेकर – महिला 100मी और 4x100मी रिले
  21. ज्योति यारराजी – महिला 100मी हर्ड्ल्स
  22. ऐश्वर्या बी – महिला लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप
  23. एंसी सोजन – महिला ट्रिपल जंप
  24. मनप्रीत कौर – महिला शॉट पुट
  25. नवजीत कौर ढिल्लन – महिला डिसकस थ्रो
  26. सीमा पुनिया – महिला डिसकस थ्रो
  27. अन्नू रानी – महिला जेवलिन थ्रो
  28. शिल्पा रानी - महिला जेवलिन थ्रो
  29. मंजू बाला सिंह – महिला हैमर थ्रो
  30. सरिता रोमित सिंह - महिला हैमर थ्रो
  31. भावना जाट – महिला 10किमी रेस वॉक
  32. प्रियंका गोस्वामी - महिला 10किमी रेस वॉक
  33. हिमा दास – महिला 4x100मी रिले
  34. दुती चंद - महिला 4x100मी रिले
  35. शर्बनी नंदा - महिला 4x100मी रिले 
  36. एमवी जिल्ना - महिला 4x100मी रिले
  37. एमएस सिमी - महिला 4x100मी रिले
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल