1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today: आज दिखेगा बेटियों का दम, मुक्केबाजी में लवलीना-निकहत, तो क्रिकेट में स्मृति-हरमनप्रीत, पढ़ें पूरा शेड्यूल

CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today: आज दिखेगा बेटियों का दम, मुक्केबाजी में लवलीना-निकहत, तो क्रिकेट में स्मृति-हरमनप्रीत, पढ़ें पूरा शेड्यूल

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Aug 03, 2022 09:10 am IST,  Updated : Aug 03, 2022 09:13 am IST

CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today: भारत के खाते में अब तक कुल 13 पदक, आज छठे दिन क्रिकेट और हॉकी में अहम मुकाबले, मुक्केबाजी में भी दिखेगा दम।

CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today: - India TV Hindi
CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today:

Highlights

  • भारत के आज हॉकी, क्रिकेट और मुक्केबाजी में बड़े मुकाबले
  • वेटलिफ्टिंग में मेडल मैच
  • सौरव घोषाल का कांस्य पदक मुकाबला

CWG 2022 INDIA SCHEDULE Today: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का खूमार अपने चरम पर है। दुनियाभर के 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ियों के बीच पदक के लिए जोरदार मुकाबले देखने को मिल रहे है। इंग्लैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों के पांच दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान सैकड़ों मेडल दिए जा चुके हैं। भारतीय खिलाड़ियों का भी जलवा बरकरार है और रोजाना पदकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पांचवें दिन भी भारत को दो गोल्ड समेत कुल चार मेडल मिले। आज छठा दिन है और एक बार फिर से कई पदक मिलने की उम्मीद है। भारत की तरफ से आज बेटियों पर सभी की नजर रहेगी। क्योंकि मुक्केबाजी में लवलीना-निकहत, क्रिकेट में स्मृति-हरमनप्रीत तो हॉकी में सविता पूनिया और उनकी टीम मैदान में होगी। इनके अलावा अलग-अलग खेलों में 10 से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे। आइए एक नजर डालते हैं आज के बड़े और अहम मुकाबलों के साथ दिन के शेड्यूल पर...

लॉन बॉल्स:

  • पुरुष एकल-सेक्शन डी- राउंड 2- मृदुल बोर्गोहेन- दोपहर 1 बजे
  • महिला पेयर्स- सेक्शन बी- राउंड 2- भारत बनाम नियू
  • मेंस फोर- राउंड 2- सेक्शन सी- भारत बनाम कुक आइलैंड्स- शाम 7:30 बजे

वेटलिफ्टिंग:

  • पुरुष- 109 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- लवप्रीत सिंह- दोपहर दो बजे
  • महिला- 87+ किग्रा भारवर्ग- फाइनल- पूर्निमा पांडे- शाम 6:30 बजे
  • पुरुष- 109 +किग्रा भारवर्ग- गुरदीप सिंह- रात 11 बजे

आज के मैचों के लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें

जूडो:

  • महिला -78 किग्रा भारवर्ग- क्वॉर्टर फाइनल- तुलिका मान- दोपहर 2:30 बजे
  • पुरुष -100 किग्रा भारवर्ग- राउंड ऑफ 16- दीपक देसवाल- दोपहर 2:30 बजे से

पैरा टेबल टेनिस:

  • महिला एकल- क्लासेज 6-10- ग्रुप 1- बेबी सहाना रवि- दोपहर 3:10 बजे
  • महिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप  डी- सोनलबेन पटेल- दोपहर 3:10 बजे से
  • महिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप  1- भाविना पटेल- दोपहर 3:10 बजे से
  • पुरुष एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप डी- राज अरविंदन अल्गार- शाम 4:55 बजे

स्क्वॉश:

  • मिश्रित युगल- राउंड ऑफ 32 जोशना चिन्नप्पा/हरिंदर पाल सिंह- दोपहर 3:30 बजे
  • पुरुष एकल- कांस्य पदक मैच- सौरव घोषाल- रात 9:30 बजे

हॉकी:

  • महिला टीम- पुल ए- भारत बनाम कनाडा- दोपहर 3:30 बजे
  • पुरुष टीम- पुल बी- भारत बनाम कनाडा- शाम 6:30 बजे

महिला क्रिकेट टी20:

  • भारत बनाम बारबाडोस- ग्रुप ए- रात 10:30 बजे

मुक्केबाजी:

  • महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (45-48 किग्रा)- नीतू- शाम 4:45 बजे
  • पुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (54-57 किग्रा)- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 5:45 बजे
  • महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (48-50 किग्रा)- निकहत जरीन- रात 11:15 बजे
  • महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (66-70 किग्रा)- लवलीना बोर्गेहेन- रात 12:45 बजे
  • पुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (75-80 किग्रा)- आशीष कुमार- रात 2 बजे

एथलेटिक्स:

  • पुरुष हाई जंप- फाइनल- तेजस्विन शंकर (क्वॉलीफाई करने पर)- रात 11:30 बजे
  • महिला शॉट पुट- फाइनल- मनप्रीत कौर- रात 12:35 बजे

तैराकी:

  • पुरुष- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- फाइनल- अद्वैत पागे और कुशाग्र रावत- रात 11:30 बजे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल