CWG 2022, DAY 6 HIGHLIGHTS: नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वां राष्ट्रमंडल खेलो का आयोजन किया जा रहा है। 28 जुलाई से शुरू होने के बाद इन खेलों का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत भी इसके साथ-साथ कदम मिलाकर चल रहा है। उसके खाते में पांचवें दिन चार और पदक आए, जिसके बाद हमारे पदकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसमें पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा आठ मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि दो पदक जूडो, एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स में आए हैं। हालांकि सफर अभी बाकी है और भारत के कई बड़े इवेंट और खिलाड़ी अपनी शुरुआत करने के इंतजार में हैं। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- CWG 2022, DAY 6 HIGHLIGHTS: तुलिका मान ने जूडो में जीता सिल्वर, भारत को मिला 16वां मेडल, पढ़ें ताजा अपडेट
CWG 2022, DAY 6 HIGHLIGHTS: तुलिका मान ने जूडो में जीता सिल्वर, भारत को मिला 16वां मेडल, पढ़ें ताजा अपडेट
CWG 2022, DAY 6 HIGHLIGHTS: बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से अभी तक वेटलिफ्टरों का बोलबाला रहा है।
LIVE UPDATES, DAY 6, COMMONWEALTH GAMES (CWG 2022)
-
11:43 PM (IST) Aug 03, 2022
निकहत जरीन ने भारत के लिए एक पदक किया पक्का
भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने 50 किलोग्राम भारवर्ग लाइट फ्लाइवेट में अपना क्वार्टरफाइनल बाउट जीत लिया है। उन्होंने वेल्स की हेलेन जोंस को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक को पक्का कर दिया।
-
11:36 PM (IST) Aug 03, 2022
भारत को मिला 16वां मेडल, तुलिका ने जूडो में जीता सिल्वर मेडल
भारत की जूडोका तुलिका मान ने +78 किलो भारवर्ग में सिलवर मेडल को अपने नाम किया। फाइनल में उन्हें स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन के खिलाफ हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
-
10:57 PM (IST) Aug 03, 2022
भारत को मिला एक और ब्रॉन्ज मेडल
सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में जीता ब्रॉन्ज मेडल। भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को 11-6, 11-1, 11-4 से हराकर जीता कांस्य पदक।
-
8:04 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने कनाडा को 8-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैच में भारत के खाते में दो जीत आ चुकी है। इससे पहले भारतीय टीम ने घाना को 11-0 से करारी शिकस्त दी थी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मुकाबला ड्रॉ रहा था।
-
7:56 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम कनाडा से 7-0 से आगे
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम चौथे क्वार्टर मे कनाडा पर 7-0 की शानदार लीड ले चुकी है।
-
7:55 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम कनाडा से 6-0 से आगे
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम चौथे क्वार्टर मे कनाडा पर 6-0 की जबरदस्त लीड ले चुकी है।
-
7:42 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम तीसरे क्वॉर्टर के बाद कनाडा से 5-0 से आगे
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम तीसरे क्वार्टर तक कनाडा पर 5-0 की जबरदस्त लीड ले चुकी है। ये पांचों गोल हरमनप्रीत, रोहिदास, ललित, गुरजंत और आकाशदीप ने दागे।
-
7:31 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा पर बनाई 5-0 की बढ़त
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम तीसरे क्वार्टर मे कनाडा पर 5-0 की जबरदस्त लीड ले चुकी है। भारत के लिए पांचवां गोल आकाशदीप सिंह ने दागा।
-
7:14 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम हाफ टाइम तक कनाडा से 4-0 से आगे
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने हाफ टाइम तक कनाडा पर 4-0 की शानदार लीड ले ली है। भारत के लिए ये चारों गोल हरमनप्रीत, रोहिदास, ललित और गुरजंत ने दागे।
-
7:08 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा पर बनाई 4-0 की बढ़त
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के अंतिम मिनटों मेंजबरदस्त फील्ड गोल दागकर 4-0 की लीड ले ली है। भारत के लिए ये गोल गुरजंत सिंह ने किया।
-
7:00 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा पर बनाई 3-0 की बढ़त
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर 3-0 की लीड ले ली है। भारत के लिए ये गोल ललित कुमार उपाध्याय ने किया।
-
6:46 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा पर बनाई 2-0 की बढ़त
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने पहले क्वॉर्टर में शानदार एक के बाद एक दो गोल दागकर 2-0 की लीड ले ली है।
-
6:41 PM (IST) Aug 03, 2022
भारत ने कनाडा पर बनाई 1-0 की बढ़त
पूल बी के तीसरे मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने पहले क्वॉर्टर में शानदार गोल दागकर 1-0 की लीड ले ली है।
-
6:08 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय मुक्केबाज हसमुद्दीन का पदक हुआ पक्का
भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हसमुद्दीन ने क्वॉर्टरफाइनल में नामिबिया के ट्रियागेन एनडेवेलो को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। इस जीत के साथ उनका ब्रॉन्ज मेडल भी पक्का हो गया।
-
5:07 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 3-2 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चौथे क्वॉर्टर में शानदार गोल दागकर कनाडा को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। भारत के लिए तीसरा गोल लालरेमसियामी ने दागा जबकि शुरुआती दो गोल सलीमा टेटे और नवनीत कौर ने किए।
-
4:58 PM (IST) Aug 03, 2022
महिला हॉकी में भारत ने कनाडा पर बनाई 3-2 की बढ़त
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चौथे क्वॉर्टर में शानदार गोल दागकर कनाडा पर 3-2 की बढ़त बना ली। भारत के लिए तीसरा गोल लालरेमसियामी ने दागा जबकि शुरुआती दो गोल सलीमा टेटे और नवनीत कौर ने किए।
-
4:39 PM (IST) Aug 03, 2022
महिला हॉकी में भारत और कनाडा 2-2 की बराबरी पर
भारतीय महिला हॉकी टीम और कनाडा के बीच मुकाबला तीसरे क्वॉर्टर के बाद 2-2 की बराबरी पर है। भारत की ओर से सलीमा टेटे और नवनीत कौर ने गोल दागे। कनाडा की ओर से ब्रियेन स्टेयर्स और हेना हॉगन ने एक-एक गोल किया।
-
4:30 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाफ कनाडा ने हासिल की 2-2 की बराबरी
भारतीय महिला हॉकी टीम को तीसरे क्वॉर्टर में कनाडा की ओर से दूसरा गोल झेलना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मैच अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच गया है।
-
4:02 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 की लीड
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही दूसरा गोल दागकर कनाडा पर 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दूसरा गोल मिडफील्डर नवनीत कौर ने दागा।
-
3:58 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय वेटलिपफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 किलो वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच राउंड में 163 किलो और क्लीन एंड जर्क में 192 किलो के साथ कुल 355 किलो वजन उठाया। कैमरुन के किलोपीयरे एलेक्जेंड्रे बेसेटे को गोल्ड मेडल और समोआ के जैक ओपलोगे ने सिल्वर मेडल जीता
किलोपीयरे एलेक्जेंड्रे बेसेटे: 361 किलो (गोल्ड)
जैक ओपेलोगे: 358 किलो (सिल्वर)
लवप्रीत सिंह: 355 किलो (ब्रॉन्ज)
-
3:55 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम को पहले क्वॉर्टर के बाद 1-0 की लीड
भारतीय महिला टीम पहले क्वॉर्टर के बाद कनाडा से 1-0 के से आगे। भारत के लिए ये गोल मिडफील्डर सलीमा टेटे ने दागा।
-
3:45 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत सिंह गोल्ड मेडल के बेहद करीब पहुंचे
भारतीय वेटलिपफ्टर लवप्रीत सिंह 109 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क के अपने तीसरे प्रयास में 192 किलो वजन उठाकर कुल 355 किलो वजन के साथ स्टैंडिंग्स में पहले स्थान पर पहुंचे।
-
3:43 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत सिंह ने टॉप पर बनाई जगह
भारतीय वेटलिपफ्टर लवप्रीत सिंह 109 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क के अपने दूसरे प्रयास में 189 किलो वजन उठाकर कुल 352 किलो वजन के साथ स्टैंडिंग्स में पहले स्थान पर पहुंचे।
-
3:39 PM (IST) Aug 03, 2022
भारतीय महिला हॉकी टीम को 1-0 की लीड
भारतीय महिला टीम ने तीसरे मिनट में पहला गोल दागकर कनाडा पर 1-0 की लीड ले ली है। भारत की ओर से ये गोल मिडफील्डर सलीमा टेटे ने किया।
-
3:37 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत सिंह दूसरे स्थान पर पहुंचे
भारतीय वेटलिपफ्टर लवप्रीत सिंह 109 किलो वर्ग के क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 185 किलो वजन उठाकर कुल 348 किलो वजन के साथ स्टैंडिंग्स में दूसरे स्थान पर पहुंचे।
-
3:34 PM (IST) Aug 03, 2022
भारत और कनाडा की महिला टीमों के बीच हॉकी मैच शुरू
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपना दूसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। पहले मैच में उसे इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार मिली थी। भारत के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। भारत और कनाडा की महिला टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 11 में भारत ने जीत दर्ज की है, एक में कनाडा को जीत मिली है और चार मैच ड्रॉ रहे हैं.
-
3:06 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत पदक की दौड़ में पहुंचे
लवप्रीत सिंह ने 109 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्नैच राउंड में 163 किलो का वजन उठाया। वह अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
स्नैच राउंड के बाद टॉप तीन खिलाड़ी
- जैक ओपेलोगे: 164 किलो
- पीयरे एलेक्जेंड्रे बेसेटे: 163 किलो
- लवप्रीत सिंह: 163 किलो
-
2:59 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत ने तीसरे प्रयास में उठाया 163 किलो
लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में तीसरे प्रयास में 163 किलो का वजन उठाया। यह अभी पदक की दावेदारी में पहुंच गए हैं।
-
2:57 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत का दूसरा सफल प्रयास, 161 किलो का भार उठाया
लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड के दूसरे प्रयास में 161 किलो का वजन उठाया। उन्होंने पहले प्रयास में 157 किलो उठाया था।
-
2:49 PM (IST) Aug 03, 2022
लवप्रीत ने पहले प्रयास में उठाया 157 किलो वजन
भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पहले प्रयास में 157 किलो का वजन सफलतापूर्वक उठाया।
-
2:28 PM (IST) Aug 03, 2022
Weightlifting: भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत का मैच शुरू
भारत की तरफ से लवप्रीत सिंह पुरुषों के 109 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में किस्मत आजमा रहे हैं। वह स्नैच राउंड के पहले प्रयास में 157 किलो का वजन उठाएंगे।
-
1:33 PM (IST) Aug 03, 2022
वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत से गोल्ड की उम्मीद
कॉमनवेल्थ खेलों में अब तक भारतीय वेटलिफ्टरों का प्रदर्शन अद्भुत रहा है। इस खेल में भारत को अब तक आठ मेडल्स मिल चुके है। ऐसे में आज थोड़ी देर में शुरू होने वाले लवप्रीत के मुकाबले पर नजर रहेगी और उनसे भी एक पदक की उम्मीदें रहेंगी।
-
1:30 PM (IST) Aug 03, 2022
बैडमिंटन टीम की हुई चांदी
भारतीय बैडमिंटन टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने से चूक गई लेकिन उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम ने जीत के बावजूद साथ में सेल्फी खिंचाई।
-
1:04 PM (IST) Aug 03, 2022
वेटलिफ्टिंग और लॉन बॉल्स से होगी दिन की शुरुआत
भारत के दिन की शुरुआत वेटलिफ्टिंग और लॉन बॉल्स खेलों के साथ होगी। लॉन बॉल्स में सबसे पहले पुरुषों के एकल में मृदुल बोर्गोहेन खेलेंगे। उनका मुकाबला दोपहर एक बजे से शुरू होगा। वहीं वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के एकल में लवप्रीत सिंह 109 किग्रा भारवर्ग में पदक के लिए खेलेंगें। यह मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
-
12:46 PM (IST) Aug 03, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बैडमिंटन टीम को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदक देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित होगा। पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम फाइनल में मलेशिया से 1-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई। उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, "भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।"
-
8:42 AM (IST) Aug 03, 2022
DAY 6 SCHEDULE: आज छठे दिन कई मेडल दांव पर, देखें पूरा शेड्यूल
लॉन बॉल्स:
- पुरुष एकल-सेक्शन डी- राउंड 2- मृदुल बोर्गोहेन- दोपहर 1 बजे
- महिला पेयर्स- सेक्शन बी- राउंड 2- भारत बनाम नियू
- मेंस फोर- राउंड 2- सेक्शन सी- भारत बनाम कुक आइलैंड्स- शाम 7:30 बजे
वेटलिफ्टिंग:
- पुरुष- 109 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- लवप्रीत सिंह- दोपहर दो बजे
- महिला- 87+ किग्रा भारवर्ग- फाइनल- पूर्निमा पांडे- शाम 6:30 बजे
- पुरुष- 109 +किग्रा भारवर्ग- गुरदीप सिंह- रात 11 बजे
जूडो:
- महिला -78 किग्रा भारवर्ग- क्वॉर्टर फाइनल- तुलिका मान- दोपहर 2:30 बजे
- पुरुष -100 किग्रा भारवर्ग- राउंड ऑफ 16- दीपक देसवाल- दोपहर 2:30 बजे से
पैरा टेबल टेनिस:
- महिला एकल- क्लासेज 6-10- ग्रुप 1- बेबी सहाना रवि- दोपहर 3:10 बजे
- महिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप डी- सोनलबेन पटेल- दोपहर 3:10 बजे से
- महिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप 1- भाविना पटेल- दोपहर 3:10 बजे से
- पुरुष एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप डी- राज अरविंदन अल्गार- शाम 4:55 बजे
स्क्वॉश:
- मिश्रित युगल- राउंड ऑफ 32 जोशना चिन्नप्पा/हरिंदर पाल सिंह- दोपहर 3:30 बजे
- पुरुष एकल- कांस्य पदक मैच- सौरव घोषाल- रात 9:30 बजे
हॉकी:
- महिला टीम- पुल ए- भारत बनाम कनाडा- दोपहर 3:30 बजे
- पुरुष टीम- पुल बी- भारत बनाम कनाडा- शाम 6:30 बजे
महिला क्रिकेट टी20:
- भारत बनाम बारबाडोस- ग्रुप ए- रात 10:30 बजे
मुक्केबाजी:
- महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (45-48 किग्रा)- नीतू- शाम 4:45 बजे
- पुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (54-57 किग्रा)- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 5:45 बजे
- महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (48-50 किग्रा)- निकहत जरीन- रात 11:15 बजे
- महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (66-70 किग्रा)- लवलीना बोर्गेहेन- रात 12:45 बजे
- पुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (75-80 किग्रा)- आशीष कुमार- रात 2 बजे
एथलेटिक्स:
- पुरुष हाई जंप- फाइनल- तेजस्विन शंकर (क्वॉलीफाई करने पर)- रात 11:30 बजे
- महिला शॉट पुट- फाइनल- मनप्रीत कौर- रात 12:35 बजे
तैराकी:
- पुरुष- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- फाइनल- अद्वैत पागे और कुशाग्र रावत- रात 11:30 बजे
-
7:45 AM (IST) Aug 03, 2022
DAY 5 HIGHLIGHTS: भारत को दो गोल्ड के साथ मिले चार पदक
भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां दिन ऐतिहासिक रहा और देश के खाते में दो गोल्ड समेत कुल चार पदक आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं मंगलवार के भारत के प्रदर्शन पर…
लॉन बॉल्स:
- भारत की महिला टीम ने फोर स्पर्धा के फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। भारत की तरफ से लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार गोल्ड जीता।
टेबल टेनिस:
- भारत के पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड पर कब्जा किया। साथियान, हरमीत देसाई और शरथ कमल की तिकड़ी ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
वेटलिफ्टिंग:
- विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में कुल 346 किलो का भार उठाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह भारत का वेटलिफ्टिंग में तीसरा सिल्वर और कुल आठवां पदक रहा।
- पूनम यादव और उषा पदक की दौड़ से बाहर रहीं।
बैडमिंटन:
- भारत की मिक्सड टीम ने सिल्वर अपने नाम किया। उसे फाइनल में मलेशिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। यह कॉमनवेल्थ खेलों में बैडमिंटन में भारत का लगातार दूसरा पदक है।
मुक्केबाजी:
- भारतीय मुक्केबाज रोहित टोकस ने पुरुषों के 67 किग्रा भारवर्ग में अपना मुकाबला जीता और क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे।
एथलेटिक्स:
- श्रीशंकर लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में पहले प्रयास में ही 8.05 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में पहुंचे। वहीं मोहम्मद याहिया भी 7.68 मीटर की छलांग के साथ फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
- गोला फेंक में मनप्रीत कौर फाइनल में पहुंचीं। वह उन नौ खिलाड़ियों में शामिल थीं जो 18 मीटर के स्वत: क्वालीफाइंग स्तर को हासिल करने में नाकाम रहीं। मनप्रीत ने हालांकि 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में फाइनल में प्रवेश किया। मनप्रीत क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में 16.78 मीटर के प्रयास के साथ चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहीं।
- भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद हालांकि 100 मीटर में शुरुआती हीट रेस में कुल 27वें स्थान पर रहते हुए स्पर्धा से बाहर हो गईं।
- भारत की स्टार खिलाड़ी सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला चक्का फेंका स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहीं।
हॉकी:
- भारतीय महिला टीम को पुल ए के लीग मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़। उसका अगला मुकाबला कनाडा से होगा।
स्क्वॉश:
- सौरव घोषाल को पुरुषों के एकल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उनके पास हालांकि प्लेऑफ में कांस्य पदक जीतने का मौका है।
तैराकी:
- श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर बैकस्ट्रोक में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ अपने अभियान का समाप्त किया।
-
7:13 AM (IST) Aug 03, 2022
मुक्केबाजी: मुक्केबाज रोहित टोकस क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारतीय मुक्केबाज रोहित टोकस पुरूषों के 67 किलो वर्ग में घाना के अलफ्रेड कोटे को 5- 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। रोहित ने सर्वसम्मति से हुए फैसले में अंकों के आधार पर यह जीत दर्ज की। 28 वर्ष के टोकस चोटों के कारण तोक्यो ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सके थे। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं।
-
7:12 AM (IST) Aug 03, 2022
वेटलिफ्टिंग: ऊषा 87 किग्रा में पदक जीतने में नाकाम, छठे स्थान पर रहीं
भारतीय वेटलिफ्टर ऊषा बानुर मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 87 किग्रा स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं। ऊषा ने स्नैच में काफी कम वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में उनका एक ही प्रयास वैध रहा जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। ऊषा कुल 205 किग्रा (95 किग्रा और 110 किग्रा) वजन ही उठा पाईं।
-
7:10 AM (IST) Aug 03, 2022
महिला चक्का फेंक: सीमा और नवजीत पदक जीतने में नाकाम
भारत की स्टार खिलाड़ी सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिल्लों मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला चक्का फेंका स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहीं। पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रही चार बार की पदक विजेता सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में चक्के को 55.92 मीटर की दूरी तक फेंका जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। गोल्ड कोस्ट 2018 खेलों की कांस्य पदक विजेता नवजीत बिलकुल भी लय में नहीं दिखी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.51 मीटर रहा जो उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में हासिल किया।
-
7:08 AM (IST) Aug 03, 2022
Badminton: भारत ने सिल्वर जीता, गोल्ड से चूकी टीम इंडिया
भारत की बैडमिंटन टीम को मिश्रित इवेंट में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल में उसे मलेशिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को पुरुषों के युगल, पुरुषों के एकल और महिलाओं के युगल में हार मिली। जदकि भारत की तरफ से पीवी सिंधु ने अपना मुकाबला जीता।