1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022: भारत के लिए एक और मेडल पक्का, महिला लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

CWG 2022: भारत के लिए एक और मेडल पक्का, महिला लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Aug 01, 2022 04:10 pm IST,  Updated : Aug 01, 2022 04:44 pm IST

CWG 2022: भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।

भारतीय महिला लॉन बॉल...- India TV Hindi
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम Image Source : TWITTER SAI MEDIA

Highlights

  • भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 16-13 से हराया
  • फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका से होगा भारत का मुकाबला
  • कम से कम एक मेडल भारत का और पक्का

CWG 2022: बर्मिंघम में जारी 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत का कम से कम एक मेडल और पक्का हो गया है। फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से 2 अगस्त को होगा। भारत की इस चार सदस्यीय टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोकी सायकिया और रूपा रानी टिर्की शामिल थीं। आखिरी वक्त तक इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में भारतीय टीम 6-1 से पीछे थी लेकिन उसने दमदार वापसी की और पदक पक्का कर लिया।

इस पदक का रंग क्या होगा इसका फैसला अब 2 अगस्त को होने वाले फाइनल मुकाबले में होगा। यह फिलहाल भारत का 7वां मेडल होगा। इससे पहले भारत ने 6 मेडल अभी तक इन खेलों में जीत लिए हैं। यह सभी 6 मेडल भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। तीन स्वर्ण पदक भारत के लिए मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंत शिवली ने जीते हैं। वहीं संकेत सरगर और बिंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

भारतीय चौकड़ी ने रचा इतिहास

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच में नोरफोक आइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। ऐसा पहला मौका है कि टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। वहीं यह भी पहली बार होगा कि भारत को लॉन बॉल में कोई मेडल मिलेगा। इससे पहले भारत ने कभी भी इस खेल में मेडल नहीं जीता है। यानी लवली, पिंकी, नयमोनी और रूपा रानी की इस चौकड़ी ने इतिहास रच दिया है।

CWG 2022, Day 4 Live Updates: लॉन बॉल में भारत का मेडल पक्का, अजय सिंह वेटलिफ्टिंग में पदक से चूके, पढ़ें हर ताजा अपडेट

अजय सिंह के हाथ लगी निराशा

चौथे दिन भारत के लिए लॉन बॉल टीम जहां खुशखबरी लाई वहीं वेटलिफ्टर अजय सिंह के हाथ निराशा लगी। उन्होंने स्नैच राउंड में सर्वाधिक 143 किलोग्राम का वजन उठाया था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले 172 किलो का वेट उठाया और फिर दूसरे प्रयास में 176 किलोग्राम का सफल प्रयास किया। तीसरे प्रयास में वह 180 किलोग्राम उठाने में नाकामयाब रहे और कुल 319 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहे। वह तीसरे स्थान पर मौजूद खिलाड़ी से महज एक किलोग्राम के वजन से पीछे रह गए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल