CWG 2022, Day 4 Highlights: भारत ने बर्मिंघम में जारी 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक ठीकठाक प्रदर्शन किया है। मीराबाई चानू ने भारत के लिए इस सत्र का पहला गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद तीसरे दिन पुरुष वेटलिफ्टर जेरेमी लारिनुंगा और अचिंता शेउली ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चौथे दिन जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने सिल्वर और विजय कुमार यादव ने ब्रॉन्ज मेडल देश के लिए जीता। वहीं लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के साथ भारत के लिए एक मेडल और पक्का किया।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- CWG 2022, Day 4 Highlights: सुशीला देवी ने जीता सिल्वर और विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के नाम 8 मेडल
CWG 2022, Day 4 Highlights: सुशीला देवी ने जीता सिल्वर और विजय कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत के नाम 8 मेडल
CWG 2022, Day 4 Live Updates: बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार दुनियाभर के करीब 72 सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
CWG 2022, Day 4 Highlights
-
11:34 PM (IST) Aug 01, 2022
बैडमिंटन: सिंगापुर के खिलाफ भारत 2-0 से आगे, पीवी सिंधु जीतीं
पीवी सिंधु ने सिंगापुर की यिओ जिया मिन को 21-11, 21-12 से सीधे गेम में हराकर वुमेन्स सिंगल्स मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। मिश्रित टीम इवेंट में सिंधु की जीत के बाद भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले पुरुष डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी ने जीत दर्ज की थी।
-
10:17 PM (IST) Aug 01, 2022
भारत को मिला 8वां मेडल, जूडो खिलाड़ी विजय ने जीता कांस्य
भारत की सुशीला देवी ने कुछ ही देर पहले जहां सिल्वर मेडल जीता था। वहीं अब पुरुष खिलाड़ी विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत ने कुल 8 पदक जीत लिए हैं।
-
10:10 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: भारत के हाथों से फिसली जीत, मैच 4-4 से ड्रॉ
भारतीय हॉकी टीम के हाथों से जीता हुआ मैच निकल गया और इंग्लैंड ने आखिरी क्वार्टर में 3 गोल दागते हुए मैच को 4-4 से ड्रॉ करवा लिया।
-
10:07 PM (IST) Aug 01, 2022
जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने जीता सिल्वर मेडल
जूडो प्रतिस्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की सुशीला देवी को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई ने मात दी और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारत के नाम यह 7वां मेडल इन खेलों में दर्ज हुआ है।
-
9:59 PM (IST) Aug 01, 2022
इंग्लैंड ने की बराबरी, स्कोर हुआ 4-4
चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड ने तीसरा गोल दागते हुए स्कोर 4-4 करके बराबरी कर ली। भारतीय टीम इस वक्त 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर है।
-
9:54 PM (IST) Aug 01, 2022
इंग्लैंड ने किया तीसरा गोल, स्कोर हुआ 4-3
चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड ने दूसरा और मैच का अपना तीसरा गोल करते हुए भारत की लीड को महज एक गोल का किया। भारत अभी 4-3 से आगे है। अभी मैच खत्म होने में करीब साढ़े 9 मिनट का खेल बाकी है।
-
9:49 PM (IST) Aug 01, 2022
इंग्लैंड ने किया दूसरा गोल, स्कोर हुआ 4-2; भारत आगे
भारत के चौथे गोल के तुरंत बाद इंग्लैंड ने भी चौथे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल किया और स्कोर को 4-2 कर दिया।
-
9:48 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: भारत 4-1 से आगे, हरमनप्रीत ने किया गोल
तीसरे क्वार्टर में गोल खाने के बाद भारत ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही जबरदस्त वापसी की और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत की लीड को 4-1 कर दिया।
-
9:44 PM (IST) Aug 01, 2022
Q3 खत्म; भारत की इंग्लैंड पर 3-1 की बढ़त बरकरार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक लीड को अपने पास बरकरार रखा। हालांकि इस क्वार्टर में इंग्लैंड ने एक गोल किया लेकिन भारत 3-1 से आगे रहा।
-
9:39 PM (IST) Aug 01, 2022
इंग्लैंड ने किया पहला गोल, भारत अभी भी 3-1 से आगे
तीसरे क्वार्टर में लगभग साढ़े 3 मिनट का समय शेष था तब ही इंग्लैंड ने इस मैच में अपना खाता खोला और स्कोर को 3-1 कर दिया। हालांकि इस पर भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने रिव्यू लिया लेकिन यह भारत के पक्ष में नहीं गया और इंग्लैंड को गोल मिला।
-
9:25 PM (IST) Aug 01, 2022
हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे
भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया और दो क्वार्टर यानी हाफ टाइम के बाद अपनी लीड को 3-0 पर बरकरार रखा।
-
9:04 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: इंग्लैंड का आत्मघाती गोल, भारत 3-0 से आगे
मंदीप सिंह का शॉट इंग्लैंड के खिलाड़ी की स्टिक से लगकर गोल में गया और भारत को दूसरे क्वार्टर में 3-0 की लीड मिल गई। यह गोल मंदीप के खाते में जुड़ा और यह उनका मैच का दूसरा गोल था।
-
8:54 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: पहले क्वार्टर के बाद भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 2-0 की लीड
भारतीय टीम ने पहला गोल दूसरे मिनट में किया और दूसरा गोल 13वें मिनट में किया। इसी के साथ भारत ने पहले क्वार्टर में इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त बनाई। इन 15 मिनट में ललित उपाध्याय और मंदीप सिंह ने गोल दागे।
-
8:50 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: मंदीप सिंह ने किया गोल, भारत 2-0 से आगे
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्वार्टर में ही दूसरा गोल कर दिया है। भारत के लिए यह गोल मंदीप सिंह ने किया और इंग्लैंड पर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। अभी इस क्वार्टर में 2.38 मिनट बाकी हैं।
-
8:34 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: दूसरे मिनट में भारत का गोल, 1-0 से आगे
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कठिन माने जाने वाले इस मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। ललित उपाध्याय ने पहला गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त शुरुआत में ही दिला दी।
-
8:31 PM (IST) Aug 01, 2022
भारत और इंग्लैंड के बीच पुरुष हॉकी मैच शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच पूल बी का पुरुष हॉकी मैच शुरू हो गया है। पहले मैच में भारतीय टीम ने घाना को 11-0 से हराकर विजयी आगाज किया था।
-
8:25 PM (IST) Aug 01, 2022
Men's Hockey: बस कुछ ही देर में भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होगी भिड़ंत
-
7:56 PM (IST) Aug 01, 2022
स्क्वैश: क्वार्टरफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा हारीं
भारत की महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कनाडा की होली नॉटन से महिला सिंगल्स मैच में 3-0 से हार गई हैं। इसी के साथ वह टूर्नामेंट के इस इवेंट में पदक की रेस से भी बाहर हो गई हैं।
-
7:54 PM (IST) Aug 01, 2022
Artistic Gymnastics: प्रणति नायक नहीं जीत पाईं मेडल
भारत की महिला जिमनास्ट प्रणति नायक 12.699 के स्कोर के साथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स के फाइनल वॉल्ट में पांचवें स्थान पर रहीं। वह इसी के साथ पदक से भी चूक गईं।
-
7:20 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo: भारत के 3 खिलाड़ी ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ेंगे
जूडो में भारतीय पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में विजय सिंह, महिला में सुचिका तरियाल (57 Kg), जसलीन सैनी (66 Kg) में रैपचेज के ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे।
-
6:32 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo: सुशीला देवी ने पक्का किया मेडल
भारत के लिए जूडो में पहला मेडल पक्का हो गया है। सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को मात दी। अब वह गोल्ड के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
-
6:30 PM (IST) Aug 01, 2022
भारतीय टेबल टेनिस टीम में खड़ा हुआ विवाद
भारतीय टेबल टेनिस टीम में नया विवाद पैदा हो गया है और इस बार यह उसके राष्ट्रमंडल खेलों के अभियान के बीच में सामने आया है। महिला टीम स्पर्धा में मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में भाग ले रहे भारत को क्वार्टर फाइनल में मलेशिया ने उलटफेर का शिकार बनाया। दोनों टीमों में इतना अंतर था मलेशिया के कुछ खिलाड़ी तो विश्व रैंकिंग में भी शामिल नहीं हैं। भारतीय टीम की नामित महिला कोच अनिंदिता चक्रवर्ती नॉकआउट चरण के इस मैच के दौरान अनुपस्थित रहीं, जिससे कई सवाल उठने लगे। उनके बजाय पुरुष टीम के कोच एस रमन कोर्ट के पास में बैठे हुए थे।
-
6:15 PM (IST) Aug 01, 2022
मुक्केबाजी: मोहम्मद हुसामुद्दीन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
57 किलोग्राम वर्ग में भारत के मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने बांग्लादेश के सलीम हुसैन को 5-0 से हराया। इससे पहले 51 किलोग्राम वर्ग में अमित पंघल ने अंतिम-8 में जगह पक्की कर ली थी।
-
5:33 PM (IST) Aug 01, 2022
स्क्वैश: भारत की सुनायना सारा सेमीफाइनल में
भारतीय स्क्वैश महिला खिलाड़ी सुनायना सारा कुरुविला ने श्रीलंका की चिनतमा सिनैली को सीधे गेम में 3-0 (11-3, 11-2, 11-2) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सुनायना ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह को पक्की कर लिया है।
-
5:30 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo: जसलीन सैनी का सफर हुआ खत्म
जूडो में ही दूसरी ओर भारत को बड़ी निराशा हाथ लगी है। 66 किलोग्राम वर्ग में भारतीय चुनौती पेश कर रहीं जसलीन सैनी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्कॉटलैंड की फिनले एलन से हार मिली।
-
5:29 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo: ब्रॉन्ज मेडल मैच में लड़ेंगी सुचिका टरियाल
57 किलोग्राम जूडो इवेंट में भारत कि सुचिका टरियाल को क्वार्टरपाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन रेपचेज के पहले राउंड में उन्हें साउथ अफ्रीका की डोने ब्रेटेनबैच के खिलाफ जीत मिली। लिहाजा अब वह ब्रॉन्ज मेडल मैच में लड़ती नजर आएंगी।
-
5:07 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo: सुशीला देवी सेमीफाइनल में
जूडो के 48 किलोग्राम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में सुशीला देवी ने मलावी की हैरियत बोनफेस को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह अब सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
-
5:01 PM (IST) Aug 01, 2022
मुक्केबाजी: अमित पंघल क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल 51 किलोग्राम फ्लाइवेट कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल मैच में Vanuatu के नाम्बे वैरी को 5-0 से हराकर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की।
-
4:34 PM (IST) Aug 01, 2022
स्वीमिंग: साजन प्रकाश 19वें स्थान पर रहे
भारतीय तैराक साजन प्रकाश 100 मीटर पुरुष बटरफ्लाई इवेंट के मुकाबले में ओवरऑल 19वें स्थान पर रहे।
-
4:33 PM (IST) Aug 01, 2022
जूडो में भारत के दो खिलाड़ियों की जीत
जूडो: 66 किलोग्राम वर्ग में जसलीन सिंह सैनी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में विजय कुमार यादव ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।
-
4:18 PM (IST) Aug 01, 2022
अजय सिंह मेडल की रेस से बाहर, भारत पदक से चूका
अजय सिंह क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास तक टॉप पर थे लेकिन तीसरे प्रयास में 180 किलोग्राम का वेट उठाने में वह विफल रहे और मेडल की रेस से बाहर हो गई। इसके साथ भारत एक पदक से चूक गया। अजय सिंह 81 किलोग्राम की स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और उन्होंने कुल 319 किलोग्राम का वजन उठाया। मेडल से वह महज एक किलो पीछे रह गए। इसके पहले भारत ने वेलटिलफ्टिंग में तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल 6 मेडल जीते हैं।

-
4:13 PM (IST) Aug 01, 2022
तीसरे प्रयास में अजय सिंह विफल
क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में अजय सिंह 180 किलोग्राम का वजन उठाने में विफल साबित हुए। उन्होंने पहले प्रयास में 172 और दूसरे प्रयास में 176 किलोग्राम का वेट उठाया था।
-
4:06 PM (IST) Aug 01, 2022
अजय सिंह फिर टॉप पर
81 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग फाइनल में अजय सिंह का जलवा बरकरार है और उन्होंने क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 176 किलोग्राम का वजन उठाकर एक बार फिर टॉप पोजीशन पर जगह बना ली है। उन्होंने स्नैच राउंड में 143 किलोग्राम का वेट उठाया था।
-
3:57 PM (IST) Aug 01, 2022
लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास
भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक मेडल पक्का कर दिया है। सेमीफाइनल मैच में महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से मात दी।
-
3:56 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting (Men's 81kg - Final)- अजय सिंह ने उठाया 172 KG का वेट
भारतीय वेटलिफ्टर अजय सिंह ने क्लीन एंड जर्क में 172 किलोग्राम का वजन उठाकर दमदार वापसी की है। स्नैच राउंड में उन्होंने सर्वाधिक 143 किलोग्राम का वेट उठाया था और वह तीसरे स्थान पर थे।
-
3:47 PM (IST) Aug 01, 2022
Judo 57 KG: भारत की सुचिका तरियाल क्वार्टरफाइनल में पहुंची
भारत की सुचिका तरियाल ने जूडो के 57 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में रीता कबिंडा को हराकर क्वार्टरफाइनल यानी अंतिम-8 में जगह बना ली है।
-
3:42 PM (IST) Aug 01, 2022
मेडल पक्का: भारत की लॉन बॉल महिला टीम फाइनल में पहुंची
भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ भारत का कम से कम एक मेडल पक्का हो गया है। फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होगा।

-
3:40 PM (IST) Aug 01, 2022
लॉन बॉल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर
आखिरी दो थ्रो बाकी रहे गए हैं और स्कोर 12-13 है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
-
3:11 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting (Men's 81kg - Final)- स्नैच राउंड में अजय तीसरे स्थान पर रहे
पुरुषों के 81 किलो भारवर्ग का स्नैच राउंड समाप्त होने के बाद भारत के अजय सिंह तीसरे स्थान पर। उन्होंने 143 का अपना सबसे अधिक वजन उठाया।
स्नैच राउंड के टॉप तीन खिलाड़ी
- क्रिस मरे: 144 किलो
- काइल ब्रुस: 143 किलो
- अजय सिंह: 143 किलो
-
3:05 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting: अजय सिंह ने तीसरे प्रयास में उठाया 143 किलो का वजन
भारतीय वेटलिफ्टर अजय सिंह ने अपना तीसरा प्रयास भी सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने स्नैच राउंड के आखिरी प्रयास में 143 किलो का भार उठाया।
-
2:56 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting: अजय सिंह ने दूसरे प्रयास में उठाया 140 किलो का वजन
अजय सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में 140 किलो का वजन सफलतापूर्वक उठाया। अजय के दोनों प्रयास अब तक सफल रहे हैं।
-
2:46 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting: अजय सिंह ने पहले प्रयास में 137 किलो का भार उठाया
अजय सिंह ने स्नैच राउंड के अपने पहले प्रयास में 137 किलो का वजन सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने पहले प्रयास के लिए अपना भार 135 से बढ़ाकर 137 किलो किया था।
-
2:19 PM (IST) Aug 01, 2022
Weightlifting: भारत की तरफ से अजय सिंह मैदान में
पूरूषों के 81 किग्रा भारवर्ग में भारत की तरफ से अजय सिंह दावेदारी पेश कर रहे हैं। वह स्नैच राउंड में 135 किलो के वजन के साथ अपनी शुरुआत करेंगे।
-
2:11 PM (IST) Aug 01, 2022
Hockey: भारत का मुकाबला इंग्लैंड से
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आज एक बड़ा मुकाबला है। पुल बी टीम इंडिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में रविवार को घाना को 11-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज किया था।
-
12:43 PM (IST) Aug 01, 2022
Medals Table INDIA: भारत छठे स्थान पर पहुंचा
भारत की झोली में तीन गोल्ड समेत कुल छह पदक हो चुके हैं और अब वह पदक तालिका में भी छठे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के सभी छह मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं।
-
11:50 AM (IST) Aug 01, 2022
लोकसभा में कॉमनवेल्थ विजेताओं को मिली बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीत कर लाने वाले खिलाड़ियों को लोकसभा ने बधाई दी है। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम लेते हुए उन्हें पूरे सदन और अपनी तरफ से बधाई देते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर एवं बिंदिया रानी और कांस्य पदक जीतने पर गुरुराज पुजारी को भी बधाई देते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं, विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। बिरला ने सदन और अपनी ओर से इन सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने की बधाई देते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों के भी जीत की कामना की है।
-
10:51 AM (IST) Aug 01, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचिंता को बधाई देते हुए अपनी बातचीत को याद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेउली के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की थी। मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के रवाना होने से पहले शेउली के साथ अपनी बातचीत की एक क्लिप भी ट्वीट की। उन्होंने कहा कि हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। अब वह पदक जीत चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि अब उन्हें यह क्लिप देखने का समय मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वह अपने शांत स्वभाव और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।
-
10:48 AM (IST) Aug 01, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अचिंता को दी बधाई
अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग में रविवार को गोल्ड जीतकर देश की झोली में तीसरा पीला तमगा और कुल छठा पदक डाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारोत्तोलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले अचिंता शेउली को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया कि आप चैंपियन हो जिन्होंने इतिहास रचा। हार्दिक बधाई। अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक जीतकर और और राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा को ऊंचा करके भारत को गौरवान्वित किया है। आप अपने एक प्रयास में नाकामी से तुरंत ही उबर कर शीर्ष पर रहे। आप चैंपियन हो और आप ने इतिहास रचा है।
-
7:58 AM (IST) Aug 01, 2022
DAY 4 SCHEDULE: चौथे दिन के भारत के मैच
लॉन बॉउल्स:
- महिला फोर कैटेगरी का सेमीफाइनल- दोपहर 1 बजे
वेटलिफ्टिंग:
- पुरुष (81 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- अजय सिंह – दोपहर 2 बजे
- महला (71 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- हरजिंदर कौर- रात 11 बजे
जूडो: दोपहर 2:30 बजे से शुरू
- महिला (57 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- सुचीका तारियाल
- महिला (66 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- जसलीन सिंह सैनी
- महिला (48 किग्रा)- क्वार्टर फाइनल- सुशीला देवी
- पुरुष (60 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- विजय कुमार यादव
बैडमिंटन:
- मिश्रित इवेंट सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे
तैराकी:
- पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई- हीट 6- साजन प्रकाश- दोपहर 3:51 बजे
स्क्वॉश:
- महिला एकल प्लेट क्वॉर्टर फाइनल- सुनैना सारा कुरुविला- शाम 4:30 बजे
- महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल- जोशना चिन्नप्पा- शाम 6 बजे
- पुरुष एकल क्वॉर्टर फाइनल- सौरव घोषाल- शाम 6:45 बजे
मुक्केबाजी:
- पुरुष (51 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- अमित पंघाल- शाम 4:45 बजे
- पुरुष (57 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 6 बजे
- पुरुष (80 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- आशीष कुमार- रात 1 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक:
- महिला वॉल्ट स्पर्धा फाइनल- प्रणति नायक- शाम 6:40 बजे
हॉकी:
- पुरुष- ग्रुप बी- भारत बनाम इंग्लैंड- रात 8:30 बजे
टेबल टेनिस:
- पुरुष टीम- सेमीफाइनल- भारत बनाम नाइजीरया- रात 11:30 बजे
पैरा स्विमिंग:
- पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस7- फाइनल- निरंजन और सुयश जाधव- रात 12:46 बजे
-
7:50 AM (IST) Aug 01, 2022
DAY 3 HIGHLIGHTS: तीसरे दिन भारत को मिले दो गोल्ड, जानें पूरे दिन का हाल
वेटलिफ्टिंग:
- जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा और अचिंता शेउली ने 73 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीते
बैडमिंटन:
- मिश्रित टीम इवेंट में गत चैंपियन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को क्वॉर्टर फाइनल में 3-0 से हराया। सिंगापुर से होगा सेमीफाइनल मुकाबला।
टेबल टेनिस:
- भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में नाइजीरया से मुकाबला।
महिला क्रिकेट टी20:
- भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार।
हॉकी:
- भारतीय पुरुष टीम ने घाना को पहले मैच में 11-0 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया।
मुक्केबाजी:
- निकहत जरीन ने अपना पहला मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता और क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। सागर भी अपना मैच जीतकर अगले दौर में पहुंचे। लेकिन शिवा थापा और सुमित को हारकर बाहर होना पड़ा।
तैराकी:
- श्रीहरि नटराज ने पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई किया ।
लॉन बाउल्स:
- भारत ने महिलाओं के फोर इवेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
स्क्वॉश:
- जोशना चिन्नप्पा और सौरव घोषाल अपना-अपना मुकाबला जीतकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे।
-
6:06 AM (IST) Aug 01, 2022
अचिंता शेउली ने जीता गोल्ड
पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरूषों के 73 किलो वर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा पीला तमगा दिलाया। पश्चिम बंगाल के 21 वर्ष के शेउली ने स्नैच में 143 किलो वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड हैं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में दो स्वर्ण दिलाये थे।
Koo AppGLORIOUS GOLD! India’s 3rd GOLD at #Birmingham2022 Commonwealth Games!! Weightlifter #AchintaSheuli bags gold medal in the Men’s 73kg Finals at #CWG2022 with a massive lift of 313kg: Snatch- 143kg (Game Record), Clean & Jerk- 170kg. Super proud!! Heartiest congratulations, Champ!
- YASMinistry (@YASMinistry) 1 Aug 2022