1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2022: भारतीय पहलवान ने मेडल जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल पर उठाए सवाल, रेसलर ने दिल्ली के सीएम से की ये मांग

CWG 2022: भारतीय पहलवान ने मेडल जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल पर उठाए सवाल, रेसलर ने दिल्ली के सीएम से की ये मांग

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Aug 07, 2022 07:14 pm IST,  Updated : Aug 07, 2022 07:14 pm IST

CWG 2022: भारतीय पहलवान दिव्या काकरान ने महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

दिव्या काकरान और...- India TV Hindi
दिव्या काकरान और अरविंद केजरीवाल Image Source : GETTY IMAGES, TWITTER

Highlights

  • दिव्या काकरान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता था ब्रॉन्ज मेडल
  • दिव्या ने केजरीवाल से की सम्मानित करने की मांग
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 12 रेसलर ने जीते मेडल

CWG 2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, वह 20 साल से दिल्ली में रह रही हैं लेकिन कभी उन्हें कोई इनाम नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने सीएम से सम्मानित करने की मांग की है। आपको बता दें कि दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

दिव्या ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी दिव्या ने कांस्य पदक जीता था। 23 वर्षीय काकरान ने मौजूदा खेलों में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद रविवार दोपहर ट्वीट किया और दिल्ली सरकार पर सवाल उठाते हुए सीएम केजरीवाल से एक मांग भी की। उन्होंने मेडल जीतने के बाद सीएम केजरीवाल के बधाई देने के बाद दो ट्वीट किए और अपनी बातों को सभी के सामने रखा।

क्या बोलीं दिव्या काकरान?

दिव्या काकरान ने अपने ट्वीट में लिखा कि,"मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को तहे दिल से धन्यवाद मेरा। आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली में रह रही हूं और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं। परंतु अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नहीं दी गई और ना ही कोई मदद दी गई।" उन्होंने आगे लिखा कि,"मैं आपसे इतना निवेदन करती हूँ की जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते हैं। उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए।" 

CWG 2022: जैवलिन थ्रो में अनु रानी ने रचा इतिहास, भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स के 88 साल के सफर में पहली बार हुआ ऐसा

CWG 2022 में भारत के लिए 12 रेसलर ने जीते मेडल

भारत के लिए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जिस खेल में आए हैं वह रेसलिंग ही रहा है। जिसमें 6 गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत के लिए सभी पहलवान जितने भी मैट पर उतरे सभी ने मेडल जीते हैं। आइए जानते हैं भारत के लिए किस-किस रेसलर ने मेडल जीते:-

गोल्ड मेडल

  1. बजरंग पूनिया
  2. दीपक पूनिया
  3. साक्षी मलिक
  4. रवि दहिया 
  5. विनेश फोगाट 
  6. नवीन सिहाग

सिल्वर मेडल

  1. अंशू मलिक 

ब्रॉन्ज मेडल

  1. दिव्या काकरान
  2. मोहित ग्रेवाल
  3. पूजा गहलोत 
  4. पूजा सिहाग 
  5. दीपक नेहरा 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल