1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. EPL: कोरोना संक्रमण के कारण वाटफोर्ड और बर्नली का मैच रद्द, लीस्टर की अपील खारिज

EPL: कोरोना संक्रमण के कारण वाटफोर्ड और बर्नली का मैच रद्द, लीस्टर की अपील खारिज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 16, 2021 11:27 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 11:27 am IST

कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद वाटफोर्ड का बर्नली के खिलाफ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच रद्द हो गया है। यह मैच शुरू से तीन घंटे से भी कम समय पहले रद्द कर दिया गया।

Watford FC- India TV Hindi
EPL: Watford and Burnley match canceled due to Corona infection Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद वाटफोर्ड का बर्नली के खिलाफ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच रद्द
  • पिछले चार दिन में इंग्लिश प्रीमियर लीग का तीसरा मैच रद्द हुआ
  • प्रीमियर लीग ने टोटेनहम के खिलाफ गुरूवार का मैच स्थगित करने की लीसेस्टर की अपील ठुकरा दी

कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद वाटफोर्ड का बर्नली के खिलाफ प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच रद्द हो गया है। यह मैच शुरू से तीन घंटे से भी कम समय पहले रद्द कर दिया गया। पिछले चार दिन में इंग्लिश प्रीमियर लीग का तीसरा मैच रद्द हुआ है। प्रीमियर लीग ने बुधवार को कहा ,‘‘ वाटफोर्ड टीम में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह पर यह फैसला लिया गया । क्लब के पास उतारने के लिये पूरी टीम ही नहीं थी ।’’

उधर प्रीमियर लीग ने टोटेनहम के खिलाफ गुरूवार का मैच स्थगित करने की लीसेस्टर की अपील ठुकरा दी। लीसेस्टर के नौ खिलाड़ी कोरोना संबंधी मसलों और चोटों के कारण बाहर है। लीस्टर को अब ये मुकाबला अपने दोयम दर्जे की टीम के साथ खेलना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल