1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो खेलेंगे 5वां वर्ल्ड कप, चुनिंदा खिलाड़ियों से सजी पुर्तगाल की टीम

Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो खेलेंगे 5वां वर्ल्ड कप, चुनिंदा खिलाड़ियों से सजी पुर्तगाल की टीम

 Published : Nov 11, 2022 09:26 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 09:26 pm IST

Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो कतर में अपने करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। कोच सैंटोस ने खास तौर पर चुने हुए 26 खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY

Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2022: कतर में होने वाले 2022 फीफा वर्ल्ड कप के लिए पुर्तगाल टीम का एलान कर दिया गया है। टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस ने इस ग्लोबल टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यों वाली पुर्तगाल टीम का एलान किया है। कोच सैंटोस ने इस टीम में दो अनुभवी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पेपे को बनाए रखा है। बता दें कि रोनाल्डो साल 2006 से लगातार हर वर्ल्ड कप में पुर्तगाल टीम का हिस्सा बने हुए हैं। यानी कतर में रोनाल्डो अपने करियर का पांचवां वर्ल्ड कप खेलेंगे।

Cristiano Ronaldo
Image Source : GETTYCristiano Ronaldo

कोच सैंटोस ने चुनिंदा खिलाड़ियों से बनाई पुर्तगाल की टीम

रिपोर्ट के मुताबिक फुटबॉल क्लब बेनफिका के दो युवा खिलाड़ी एंटोनियो सिल्वा और गोंकालो रामोस इस वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं आरबी लिपजिग स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा लिवरपूल स्टार डियोगो जोटा की जगह लेंगे जो फिलहाल इंजरी की वजह से फुटबॉल पिच से बाहर हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग की मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और वॉल्व्स, पुर्तगाली प्रीमियर लीग में बेनफिका और पोतरे और फ्रेंच लीग 1 के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन से पुर्तगाल टीम में तीन खिलाड़ियों को सामिल किया जा रहा है।

सैंटोस ने कहा, "मैंने जितने भी खिलाड़ी बुलाए हैं, उनमें जीतने और पुर्तगाल को विश्व चैंपियन बनाने की लत है।"

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का शुरुआती कार्यक्रम

पुर्तगाल 17 नवंबर को लिस्बन में नाइजीरिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगा जबकि यह टीम 24 नवंबर को घाना के खिलाफ अपने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

पुर्तगाल की टीम इस तरह से है:

गोलकीपर: डिओगो कोस्टा (पोतरे), रुई पेट्रीसियो (रोमा/इटली), जोस सा (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड)।
डिफेंडर: डिओगो दलोट (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड), डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), पेपे (पोटरे), रूबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड), एंटोनियो सिल्वा (बेनफिका), नूनो मेंडेस (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), राफेल गुएरेइरो (बोरुसिया डॉर्टमंड/जर्मनी)।
मिडफील्डर: रूबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड), जोआओ पल्हिन्हा (फुलहम/इंग्लैंड), विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस/स्पेन), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), विटिन्हा (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), ओटावियो (पोटरे), जोआओ मारियो (बेनफिका), मैथियस नून्स (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड), बर्नाडरे सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड)।
फॉरवर्ड: राफेल लियो (एसी मिलान/इटली), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड/स्पेन), रिकाडरे होर्टा (ब्रागा), गोंकालो रामोस (बेनफिका), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), आंद्रे सिल्वा (आरबी लिपजिग/जर्मनी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल