Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम से बनाई दूरी, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पुर्तगाल को बड़ा झटका

FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीम से बनाई दूरी, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पुर्तगाल को बड़ा झटका

Written By: Ranjeet Mishra @MishraRanjeet23 Published : Nov 17, 2022 03:54 pm IST, Updated : Nov 17, 2022 03:54 pm IST

FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले अपनी टीम के साथ नजर नहीं आए। वह वॉर्म-अप मैच में भी हिस्सा नहीं लेंगे।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Image Source : GETTY Cristiano Ronaldo

FIFA World Cup 2022: यूरोपियन टीम पुर्तगाल को अब तक अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तलाश है। उसे कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में इस तलाश के खत्म होने की उम्मीद है। पुर्तगाल की ये उम्मीद अपने कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी है। 37 साल के रोनाल्डो कतर में अपने करियर का संभवत: आखिरी वर्ल्ड कप खेलेंगे लिहाजा पुर्तगाल इस बार किसी बड़े चमत्कार की आस में इस ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है। लेकिन वर्ल्ड कप के शुरू होने से तीन दिन पहले लिस्बन से उसके लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है।

रोनाल्डो टीम से दूर रहने के लिए हुए मजबूर   

Cristiano Ronaldo
Image Source : GETTYCristiano Ronaldo

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपनी टीम से दूरी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्ट यूनाइटेड के साथ उनका विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ कि रोनाल्डो की जिंदगी में एक नई तकलीफ शुरू हो गई। यह दिक्कत इतनी बड़ी थी कि उन्हें पुर्तगाल टीम के अहम ट्रेनिंग सेशन से खुद को दूर रखना पड़ा।  

स्टार फुटबॉलर के दूर रहने से बजी खतरे की घंटी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 बार बैलन डी ओर खिताब जीत चुके हैं। यानी वह अपने करियर में अब तक 5 बार साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं। वह अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014 और 2018) खेल चुके हैं। ऐसे में, इस अनुभवी खिलाड़ी का वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपनी टीम के खासे अहम ट्रेनिंग सेशन सेशन से दूर रहना पुर्तगाल के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।  

रोनाल्डो ने ट्रेनिंग सेशन में नहीं लिया हिस्सा

Cristiano Ronaldo
Image Source : GETTYCristiano Ronaldo

महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाइजीरिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा नहीं लेंगे। दरअसल, वह पेट में तकलीफ के चलते पुर्तगाल के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए। इसकी जानकारी खुद उनकी टीम ने दी। पुर्तगाल को फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए कतर की उड़ान भरने से पहले गुरुवार को लिस्बन में नाइजीरिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है और कोच फर्नांडो सेंटोस ने कहा कि रोनाल्डो इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।

वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का कार्यक्रम

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल  ग्रुप एच का हिस्सा है। उसका पहला मैच घाना के खिलाफ 24 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे शुरू होगा। पुर्तगाल की टीम अपना दूसरा मैच 29 नवंबर को उरुग्वे के खिलाफ भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 12 बजे खेले ही और उसका तीसरा मैच साउथ कोरिया के खिलाफ 2 दिसंबर को साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement