1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप से लगातार तीसरी बार चूकी इटली, ग्रुप स्टेज की सभी 48 टीमें हुई तय

फीफा वर्ल्ड कप से लगातार तीसरी बार चूकी इटली, ग्रुप स्टेज की सभी 48 टीमें हुई तय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 01, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 07:28 pm IST

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में इस बार 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होना, जिसमें इटली की अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं मेगा इवेंट के लिए सभी 48 टीमों के नाम तय हो गए हैं।

Italy Football Team - India TV Hindi
इटली फुटबॉल टीम Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इटली जिसकी गिनती मजबूत टीमों में की जाती है वह लगातार तीसरी बार मेगा इवेंट के लिए अपनी जगह को बना पाने से चूक गई। चार बार की वर्ल्ड कप चैंपियन इटली यूरोपीय प्लेऑफ में वर्ल्ड रैंकिंग में 66वें स्थान पर काबिज बोस्निया हर्जेगोविना से पेनल्टी शूटआउट में हारने के कारण फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को बना पाने में कामयाब नहीं हो सकी। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 12 ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इटली के बाहर होने के साथ ग्रुप स्टेज की सभी 12 टीमों के नाम भी तय हो गए हैं, जो ड्रॉ के ऐलान के समय तय नहीं थे।

बोस्निया ने 2014 के बाद पहली बार बनाई जगह

इटली की टीम जहां लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना नहीं सकी, वहीं बोस्निया ने शूटआउट में 4-1 से जीत हासिल की और 2014 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। बोस्निया अभी तक फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार जगह बनाने में कामयाब हो सकी है। पेनल्टी शूटआउट में इटली के पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने शॉट चूक गए जबकि अमेरिका में जन्मे एस्मीर बज्रक्तरेविच ने बोस्निया के लिए निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदल दिया। यूरोपीय प्लेऑफ फाइनल में जीत हासिल करके स्वीडन, तुर्की और चेक गणराज्य ने भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

11 जून से होगी शुरुआत वर्ल्ड कप की शुरुआत

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा, जिसमें फाइनल तक कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच तीनों देशों के मिलाकर कुल 16 शहरों में होंगे। इसमें से अमेरिका वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा 78 मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जिसमें फाइनल मैच 19 जुलाई को न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। वहीं कनाडा और मेक्सिको 13-13 मैचों की मेजबानी करेगा जिसमें से अधिकतर ग्रुप स्टेज के मुकाबले हैं।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें और ग्रुप

  • ग्रुप A - मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेकिया।
  • ग्रुप B - कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड।
  • ग्रुप C - ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड।
  • ग्रुप D - अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।
  • ग्रुप E - जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर।
  • ग्रुप F - नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
  • ग्रुप G - बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
  • ग्रुप H - स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे।
  • ग्रुप I - फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक।
  • ग्रुप J - अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन।
  • ग्रुप K - पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया।
  • ग्रुप L - इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।

ये भी पढ़ें

दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर ने लिया संन्यास, रियो ओलंपिक में रचा था इतिहास

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को पहले ही मैच में रौंदा, सेमीफाइनल का कटाया टिकट, पाक टीम का बंधा बोरिया बिस्तर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल