1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोवा में स्थापित की गई फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा, आया कुल इतना खर्च

गोवा में स्थापित की गई फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा, आया कुल इतना खर्च

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 29, 2021 10:20 am IST,  Updated : Dec 29, 2021 10:20 am IST

पणजी में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का वजन लगभग 410 किलोग्राम है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो- India TV Hindi
पणजी में लगी रोनाल्डो की प्रतिमा Image Source : TWITTER/ ANI

Highlights

  • पणजी में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा स्थापित की गई
  • फ़ुटबॉल को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए ये कदम उठाया गया है: गोवा के मंत्री
  • इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 12 लाख रुपए का खर्च आया

गोवा की राजधानी पणजी में पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का वजन लगभग 410 किलोग्राम है और इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है। 

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रतिमा लगाई गई है। यह हमारे युवाओं को फुटबॉल के प्रति प्रेरित करने के लिए किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि फ़ुटबॉल को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए ये कदम उठाया गया है। युवा लड़के और लड़कियां इस प्रतिमा को देखेंगे और फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे। 

मंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोग हैं जो प्रतिमा की स्थापना का विरोध कर रहे हैं। वो वही लोग हैं जो देश को खेलों में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। बता दें कि इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 12 लाख रुपए का खर्च आया है और इसके लिए पिछले तीन साल से काम चल रहा था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल