Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. French Open Badminton Tournament: लक्ष्य सेन को हमवतन से मिली हार, दूसरे मैच में समीर वर्मा ने किया बड़ा उलटफेर

French Open Badminton Tournament: लक्ष्य सेन को हमवतन से मिली हार, दूसरे मैच में समीर वर्मा ने किया बड़ा उलटफेर

French Open Badminton Tournament: भारत के टॉप शटलर लक्ष्य सेन को पहले राउंड में हमवतन खिलाड़ी के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि दूसरे मैच में समीर वर्मा ने एक बड़ा उलटफेर किया।

Written By: Ranjeet Mishra @MishraRanjeet23
Published : Oct 26, 2022 11:27 pm IST, Updated : Oct 26, 2022 11:27 pm IST
लक्ष्य सेन- India TV Hindi
Image Source : AP लक्ष्य सेन

French Open Badminton Tournament: भारत के टॉप रैंकिंग वाले शटलर लक्ष्य सेन को फ्रेंच ओवन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में जोर का झटका लग गया। कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सेन को ये शिकस्त हमवतन किदाम्बी श्रीकांत के हाथों मिली। श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य सेन को हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनाई।

लक्ष्य सेन को हमवतन से मिली शिकस्त

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के सिल्वर मेडलिस्ट श्रीकांत ने सेन को 46 मिनट में हराया। किदाम्बी ने इस मैच को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से अपने नाम किया। श्रीकांत का सामना अब डेनमार्क के रास्मस गेमके और आयरलैंड के एन एंगुयेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

समीर वर्मा ने किया बड़ा उलटफेर

फ्रेंच ओपन में सबसे बड़ा उलटफेर भारतीय शटलर समीर वर्मा ने किया। अनसीडेड प्लेयर वर्मा ने छठी सीड के साथ टूर्नामेंट में खेल रहे एंथोनी को एक घंटे 17 मिनट तक चले एक मुश्किल मुकाबले में तीन गेमों में हराया। समीर वर्मा ने एंथोनी को 21-15, 21-23, 22-20 से शिकस्त दी। इस सनसनीखेज जीत के साथ भारतीय शटलर ने मार्च में स्विस ओपन टूर्नामेंट में इसी विरोधी खिलाड़ी से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। अब दोनों का एक दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड 2-2 का हो चुका है। वर्मा का सामना अब थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न से होगा।

एच एस प्रणय ने दूसरे राउंड में बनाई जगह

एच एस प्रणय ने भी मलेशिया के लीयू डारेन को हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय शटलर प्रणय ने कुद से निचली रैंकिंग वाले विरोधी खिलाड़ी को 21-16, 16-21, 21-16 से हराया। अब दूसरे राउंड में उनका सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा।

वहीं मेंस डबल्स में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अरडियंट की जोड़ी से 15-21, 16-21 से हार गई।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement