1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2021: गुजरात जायंट्स और दबंग दिल्ली ने जीते अपने मुकाबले

PKL 2021: गुजरात जायंट्स और दबंग दिल्ली ने जीते अपने मुकाबले

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 24, 2021 08:59 am IST,  Updated : Dec 24, 2021 09:02 am IST

प्रो कबड्डी लीग के मैच में गुरुवार को गुजरात जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-27 से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को 41-30 से मात दी।

Naveen Kumar - India TV Hindi
Naveen Kumar going for toe touch against Pune's defence. Image Source : PROKABADDI.COM

Highlights

  • गुजरात जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-27 से हरा दिया
  • दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को 41-30 से मात दी
  • दिल्ली के जीत के हीरो रहे नवीन कुमार ने कुल 16 अंक बनाये

प्रो कबड्डी लीग के मैच में गुरुवार को गुजरात जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-27 से हरा दिया। गुजरात की तरफ से गिरिश ने 7 टैकल प्वाइंट स्कोर किया। पहले हाफ के बाद गुजरात की टीम 19-17 से आगे थी। वहीं, मैच के दूसरे हाफ में भी गुजरात ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 34-27 से जीत लिया।

 वहीं, एक अन्य मैच में दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को 41-30 से मात दी। दिल्ली के जीत के हीरो रहे नवीन कुमार ने कुल 16 अंक बनाये। वही विजय ने भी नवीन का अच्छा साथ दिया और 9 अंक स्कोर किया। पहले हाफ के बाद दिल्ली की टीम 22-15 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी टीम ने अपने इस बेहतरीन खेल को जारी रखा और मैच को अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल