हॉकी पुरुष एशिया कप के 12वें संस्करण की शुरुआत 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में होगी, जिसमें फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। मेंस हॉकी एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पहले पाकिस्तान और ओमान का नाम भी शामिल था लेकिन दोनों ने टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया जिसके बाद उनकी जगह पर बांग्लादेश और कजाखस्तान की टीम को खेलने का मौका मिला है। कजाखस्तान की टीम साल 1994 के बाद पहली बार एशिया कप हॉकी में खेलते हुए दिखाई देगी।
टूर्नामेंट जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप में पाएगी एंट्री
मेंस एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2025 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों की नजरें खिताब को अपने नाम करने पर होगी क्योंकि इसे जीतने वाली टीम को सीधे साल 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी, वहीं दूसरे से छठे नंबर पर रहने वाली टीम को क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ेगा जो अगले साल फरवरी और मार्च के महीने में होगा। हॉकी एशिया कप 2025 में भारत के अलावा चीन, जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, कजाखस्तान, मलेशिया और चाइनीज ताइपे की टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें सभी को 4-4 के दो अलग ग्रुप में बांटा गया है।
भारत को मिली ग्रुप-ए में जगह
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 2025 में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उसे ग्रुप-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ जगह मिली है। हर ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सुपर-4 के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी जिसमें उसके बाद टॉप-2 पर रहने वाली टीम के बीच 7 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं सुपर-4 में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच तीसरे और चौथे स्थान का मैच होगा।
दोनों ग्रुप में इन टीमों को मिली जगह
पूल ए - भारत, चीन, जापान, कजाखस्तान।
पूल बी - साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश, चाइनीज ताइपे।
हॉकी एशिया कप के मुकाबले फैंस कहां पर देख सकते लाइव
मेंस हॉकी एशिया कप 2025 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारतीय फैंस इसे सोनी लिव की एप देख सकते हैं। वहीं टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 1 चैनल पर किया जाएगा। मैचों की शुरुआत होने के समय को लेकर बात की जाए तो दिन में शुरू होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से होगा वहीं शाम के समय शुरू होने वाला मैच 7:30 पर होगा।
ये भी पढ़ें
Asia Cup 2025: पाकिस्तानी बॉलिंग कोच ने संभाला मोर्चा, शाहीन अफरीदी को लेकर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का डिब्बा गोल, कहीं इस बार भी फंस ना जाएं