1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी इंडिया ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों को दिया अवॉर्ड, हार्दिक और सविता ने किया कमाल

हॉकी इंडिया ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों को दिया अवॉर्ड, हार्दिक और सविता ने किया कमाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2023 10:31 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 10:31 pm IST

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अपने 5वें वार्षिक अवॉर्ड का आयोजन किया। इस दौरान हार्दिक सिंह को बेस्ट खिलाड़ी के रूप में चुना गया।

Hardik Singh- India TV Hindi
Hardik Singh Image Source : GETTY

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हार्दिक सिंह और महिला टीम के गोलकीपर सविता पूनिया को इस साल के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला हॉकी खिलाड़ी चुना गया। युवा खिलाड़ी हार्दिक ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए मनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह को हराया और पांचवां बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इस साल खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप में हार्दिक सिंह से फैंस को बड़ी उम्मीदे थी। लेकिन वह इंजरी के कारण पूरा सीजन नहीं खेल सके थे।

जीत के बाद क्या बोले हार्दिक और सविता

सविता पूनिया की बात करे तो उनकी कप्तानी में भारत ने दिसंबर में एफआईएच महिला नेशंस कप जीतकर महिला प्रो लीग में जगह बनाई। हार्दिक और सविता को 25-25 लाख रुपये और एक ट्रॉफी दी गई। पुरस्कारों की कुल ईनामी राशि दो करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक थी। हार्दिक ने इस ट्रॉफी को जीतने के बाद कहा कि "यह साल शानदार रहा। अपने प्रयासों को यूं पहचान मिलते देखना सुखद है।" सविता ने भी इस सम्मान के बाद  कहा कि "मेरे पास शब्द नहीं है। हमने एक टीम के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। पहला एफआईएच नेशंस कप जीतना हम सभी के लिए खास था।" 

इन खिलाड़ियों को भी मिला अवॉर्ड

हॉकी इंडिया ने 2021 के पुरस्कार भी दिए क्योंकि कोरोना महामारी के कारण यह समारोह नहीं हो सका था। टोक्यो ओलंपिक 1964 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य गुरबख्श सिंह को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। उन्हें पुरस्कार क तौर पर 30 लाख रूपये और एक ट्रॉफी मिली। वहीं 1956 मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य अमित सिंह बख्शी को 2021 के लिए यह पुरस्कार दिया गया। मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत सिंह को 2022 का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। सविता को 2021 के लिए भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला जबकि हरमनप्रीत सिंह सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी रहे । कृष्णा बी पाठक को 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और महिला टीम की सुशीला चानू को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया। हॉकी इंडिया सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार वंदना कटारिया को मिला। 

सभी विजेताओं को पांच लाख रुपये और ट्रॉफी दी गई। मुमताज खान और उत्तम सिंह सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुने गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू , खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। भारतीय हॉकी ने पिछले कुल सालों में गजब की तरक्की की है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया है। फिर चाहे वो महिला खिलाड़ी हो या पुरुष। दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के काफी ज्यादा सुधार आया है।

(Inputs By PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल