1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Hockey World Cup 2023: क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने घर में तोड़ा सपना

Hockey World Cup 2023: क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर हुई भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने घर में तोड़ा सपना

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Jan 22, 2023 09:12 pm IST,  Updated : Jan 22, 2023 09:45 pm IST

Hockey World Cup 2023: भारतीय हॉकी टीम के खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया है।

Hockey World Cup 2023- India TV Hindi
Hockey World Cup 2023 Image Source : PTI

Hockey World Cup 2023: भारत में खेला जा रहा हॉकी वर्ल्ड कप अब अपने नॉकआउट राउंड में पहुंच चुका है। इसी बीच वर्ल्ड कप में रविवार के दिन भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हारकर क्वार्टरफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत

ये मैच चार क्वार्टर खत्म होने के बाद 3-3 से बराबरी पर रहा। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। यहां टीम इंडिया को 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार का कारण शमशेर सिंह रहे। जिन्हें पेनल्टी शूटआउट में तीन मौके मिले, लेकिन वो हर बार चूक गए। इसी के चलते भारतीय टीम को अपने ही घर में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड ने की वापसी

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किए।

न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल